Chhatarpur Violence: 'चारों तरफ से बरस रहे थे ईंट-पत्थर...', छतरपुर हिंसा के मंजर का वीडियो वायरल
Chhatarpur Violence: मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक समुदाय को लेकर किसी शख्स के आपत्तिजनक कमेंट से नाराज लोगों ने बुधवार शाम को सिटी कोतवाली पर पथराव कर दिया। पुलिसकर्मियों एवं जिले के कई बड़े अधिकारियों को अपनी जान बचाना भी मुश्किल हो गया था।
इससे पहले की पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते घटना में थाना प्रभारी सहित दो सिपाही और एएसपी विक्रम सिंह परिहार घायल हो चुके थे। मामला इतना बिगड़ा कि पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी।

कोतवाली थाने में किस तरह से अचानक पत्थरों की बरसात हो गई, जो वायरल वीडियो हो रहा है उसमें साफ देख सकते हैं। एक के बाद एक कई ईंट-पत्थर पुलिस के ऊपर बरसने लगे। थाने में मौजूद सिपाही से लेकर थानेदार और एएसपी तक के लिए खुद को बचाना मुश्किल हो गया।
दरअसल, मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग थाना कोतवाली में हजरत मोहम्मद पैगंबर साहब के ऊपर महाराष्ट्र में की गई टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज कराने आए थे। इसी बीच अचानक भीड़ इतनी बढ़ी कि पुलिस को इसे संभालना मुश्किल हो गया। इसी दौरान भीड़ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।
भीड़ की ओर से की गई पत्थरबाजी में थाना प्रभारी अरविंद कुजूर, एएसपी विक्रम सिंह परिहार एवं 2 सिपाही घायल हो गए। छतरपुर जिले में ऐसा पहली बार हुआ है जब पुलिस के ऊपर थाने के अंदर घुसकर इस तरह से पत्थरबाजी की गई हो। हालांकि इस मामले के बाद छतरपुर पुलिस ऐक्शन में है और मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव भी मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications