'हाथ जोड़ते रहे, धीरेंद्र शास्त्री के भाई पीटते रहे', रोंगटे खड़े कर देगी छोटे महाराज के जुल्म की कहानी
Dhirendra Shastri Brother: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के टोल प्लाजा में कर्मचारियों से की गई मारपीट मामले में नया खुलासा हुआ है।
घटना का मुख्य चश्मदीद और पीड़ित ने सामने आकर उस रात हुई हैवानियत की कहानी कैमरे पर सुनाई है। जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे कि यह उसी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई है जो हिंदू राष्ट्र, सनातन और एकता की बात करते हैं।

फरियादी इंद्रपाल सिंह उर्फ रजऊ राजा के जानकारी अनुसार वह गुलगंज के टोल प्लाजा में शिफ्ट इंचार्ज के पद पर नौकरी करता है। 25 तारीख की रात लगभग पौने 12 बजे टोल प्लाजा पर छतरपुर की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई। इसमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग अपने दोस्तों के साथ बैठे हुआ थे। हम ने जैसे ही उनसे टोल टैक्स देने की बाद कही शालिग्राम नाराज हो गए।
शालिग्राम ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब हमने विरोध किया तो उन्होंने फोन कर के और लोग बुला लिए। इसके बाद टोल प्लाजा के ऑफिस में घुसकर बागेश्वर धाम के भाई ने मारपीट शुरू कर दी और लगभग 1 घंटे तक हम सब के साथ जमकर मारपीट करते रहे। इस बीच बागेश्वर धाम के भाई शालिग्राम गर्ग और उनके गुंडों के हाथ में जो आता वह उससे मारना शुरू कर देते।
बाबा बागेश्वर के छोटे भाई को सभी छोटे महाराज कहकर बुलाते हैं। पिछले कुछ दिनों से धाम की सारी व्यवस्थाएं और बाबा के कई कार्यक्रमों में छोटे महाराज का आना जाना था। इंद्रपाल के मुताबिक जब टोल प्लाजा पर छोटे महाराज और उनके दोस्त टोल कर्मचारियों से मारपीट करने लगे तो मैंने उनके हाथ जोड़ लिए। उनसे कहा कि छोटे महाराज ऐसा मत करो। मैं मेरा पूरा परिवार के अलावा टोल प्लाजा में काम करने वाले सभी लड़के आपके भक्त हैं लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी और गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी।
इंद्रपाल जानकारी अनुसार बाबा बागेश्वर राजनीति और प्रशासन में अच्छी खासी पकड़ रखते हैं। मुझे आशंका है कि कहीं मुझे किसी फर्जी मामले या किसी घटना में फंसाया जा सकता है। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। बाबा बागेश्वर के भाई शालिग्राम गर्ग के अलावा 10 अन्य लोगों पर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुट गई।












Click it and Unblock the Notifications