धीरेंद्र शास्त्री का भाई होकर ऐसा घिनौना कृत्य, क्या बागेश्वर धाम के दीपेंद्र गर्ग को गिरफ्तार करेगी पुलिस?
Bageshwar Dham: मध्य प्रदेश का बागेश्वर धाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई पर आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने बागेश्वर धाम में जमीन दिलाने के नाम पर 55 लाख रुपये ठग लिए। महिला ने एसपी न्याय की गुहार लगाई है।
जिस महिला से रुपए हड़पने का आरोप लगा है वो राजस्थान के जालौर की दाडमी देवी हैं। पीड़ित महिला का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उनके साथियों ने फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराकर पैसे हड़प लिए है।

जानकारी मुताबिक धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेन्द्र गर्ग ने पीड़िता को खसरा नंबर-434/1/1 का 1500 वर्ग फिट का प्लॉट दिखाया। जिसकी कीमत 45 लाख रुपए थी। पीड़िता ने 15 लाख रुपए देकर प्लॉट की रजिस्ट्री करनी चाही लेकिन विक्रय पत्र पर प्लॉट का खसरा नंबर कुछ और था। पीड़िता द्वारा आपत्ति करने पर आरोपियों ने कहा कि तुम्हें वही जमीन चाहिए तो उसके 55 लाख रुपए देने पड़ेंगे। पीड़िता 15 लाख रुपए पहले ही दे चुकी थी। बची रकम पीड़िता ने ऑनलाइन पेमेंट और 5 चेक के माध्यम से देवेंद्र गर्ग और उनके साथियों को चुका दी।
इसके बावजूद भी आरोपी दीपेन्द्र गर्ग ने ना तो पीड़िता को प्लॉट दिया और ना ही उसके पैसे वापस किए है। पीड़िता द्वारा अपना प्लाट मांगे जाने पर दीपेन्द्र गर्ग ने पीड़िता को धमकी भी दी और कहा अगर यहां दिखाई दी, तो तुझे फर्जी चेक बाउन्स के मामले में जेल भिजवा देंगे या जान से मार देंगे। पीड़िता दाडमी देवी न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।
फरियादी महिला का नाम दाउमी देवी है। वह राजस्थान के जालौर जिले के राउता गांव की निवासी है। उसका कहना है कि पिछले साल जुलाई में वह बागेश्वर धाम में दर्शन करने के लिए आई थी। यहां वह कुछ दिनों के लिए रुकी थी। इसी दौरान उसने आसपास के लोगों से जमीन खरीदने के लिए रेट के बारे में जानकारी ली थी।
इस महिला की बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के चचेरे भाई दीपेंद्र गर्ग और उसके मुनीम नरेंद्र शर्मा, ऋषि चौरसिया, गौरीशंकर चौरसिया से मुलाकात हुई।
महिला का कहना है कि दीपेंद्र गर्ग ने पीड़ित महिला को 1500 वर्ग फीट का प्लॉट दिखाया था। जिसका सौदा 45 लाख रुपए में तय हुआ था। महिला का आरोप है कि दीपेंद्र गर्ग और उनके साथियों ने फर्जी रजिस्ट्री कराकर 55 लाख रुपए हड़प लिए।
महिला ने इसकी लिखित शिकायत छतरपुर पुलिस अधीक्षक अगम जैन से की है। बमीठा थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा के जानकारी मुताबिक इस मामले में शिकायती आवेदन रविवार 23 जून को आई है। मैंने दोनों पक्षों को थाने में बुलाया है। जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications