न कानून का डर, न पुलिस की चिंता... धीरेंद्र शास्त्री के भाई की गुंडागर्दी का एक और वीडियो वायरल

Dhirendra Shastri Brother Shaligram: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर विवादों में है। शालिगराम और उसके साथियों पर आरोप है कि यहां रहने वाले एक परिवार के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की है।

मारपीट में महिलाओं के हाथ तोड़ दिए हैं। बच्चों को भी नहीं छोड़ा और एक नाबालिग बच्ची के कपड़े भी फाड़ने का आरोप है। इधर पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने शालिगराम समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।

Bageshwar Baba Dheerendra Krishna Shastri News

बताया जा रहा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम ने छतरपुर के गढ़ा गांव में लगभग 50 सेवादारों के साथ मिलकर जीतू तिवारी के परिवार पर लाठियों से मारपीट की है। बागेश्वर धाम के मंहत के फोर व्हीलर वाहन में उनके छोटे भाई शालिगराम सवार थे। साथ ही सेवादार पीला चोला पहनकर मोटरसाइकिल पर डंडे लेकर पहुंचे। इस दौरान महिलाओं को गालियां देकर सेवादारों ने कहा कि अब हम तुम्हें नहीं छोडेंगें।

पीड़ित परिवार के जीतू तिवारी ने जानकारी दी कि गुरुवार की रात बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिगराम गर्ग सेवादारों के साथ आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने घर पर जाकर हंगामा किया। आसापास के लोगों ने उन्हें रोक दिया‌। इसके बाद शुक्रवार की दोपहर करीब 2:00 बजे शालिगराम सेवादारों के साथ लाठियों के साथ पहुंचे और माता पिता के साथ जमकर मारपीट की है।

उन्होंने बताया कि उनकी बहन का हाथ तोड़ दिया और भांजी के कपड़े फाड़ दिए। उनका ये भी आरोप है कि बमीठा थाना पुलिस इस दौरान घटनास्थल पर खड़ी सब देखती रही और किसी को नहीं रोका।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है
घायल महिलाओं का आरोप है कि बमीठा थाना पुलिस पहले मामला दर्ज नहीं कर रही थी वहीं दबाव पड़ने के बाद पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिगराम, सेवादार कुलदीप और मंजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह हमें जानकारी दी कि शालिगराम गर्ग,मनजीत सिंह, कुलदीप पर धारा 323,506,294,34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+