अफसर ने जिसकी पत्नी से की छेड़छाड़ उसकी गोली मारकर की हत्या, पिता की भी जान जोखिम में
छतरपुर। जिले के हरपालपुर थाना इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब राजा कॉलोनी निवासी कृषि विस्तार अधिकारी राकेश निरंजन ने पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। घटना में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नौगांव जनपद में पदस्थ कृषि विस्तार अधिकारी राकेश निरंजन ने करीब 8 माह पहले पड़ोसी धर्मेंद्र सेन की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसकी शिकायत पुलिस थाने में की गई थी, लेकिन मामला आपसी रजामंदी से निपटा लिया गया था। तब से आरोपी राकेश निरंजन धर्मेंद्र के परिवार से रंजिश रखने लगा। इसी रंजिश के चलते राकेश निरंजन का रविवार रात 9 बजे धर्मेंद्र से फिर विवाद हो गया। दोनों में आपस में मारपीट हो गई।

इसी बीच राकेश निरंजन ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर धर्मेंद्र के सीने पर रखकर गोली चला दी। पुत्र को गोली लगने की आवाज सुन बचाने आए मूलचंद्र पर भी राकेश फायर किया। गोली उसके कंधे पर लगी। इसके बाद राकेश ने ताबड़तोड़ फायर किए। घटना में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पिता मूलचंद्र गंभीर रूप घायल हो गया।

गोली चलने की सूचना पर तत्काल पहुंची थाना पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल को 100 डायल की मदद से नौगांव अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के छोटे भाई अरविंद सेन, बहन सुमन आदि का आरोप है कि गोलीकांड में घायल मूलचंद का इलाज़ नहीं किया जा रहा। रात से अब तक कोई डॉक्टर देखने नहीं आया है। बता दें कि आरोपी कृषि विस्तार अधिकारी राकेश निरंजन महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित के पीए प्रदीप मानव का ससुर है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications