इंफोसिस की महिला कर्मचारी की चेन्नई स्टेशन पर हत्या, घंटों तक प्लेटफॉर्म पर पड़ी रही लाश
नयी दिल्ली। आईडी कंपनी इंफोसिस की महिला कर्मचारी की चेन्नई रेलवे स्टेशन पर निर्ममता से हत्या कर दी गई है। महिला कर्मचारी जब सुबह 6:30 बजे चेन्नई के नुनगामबुक्कम रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी कि तभी एक अज्ञात युवक ने उसपर तेज हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मिली जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान 24 साल की स्वाती के तौर पर हुई है।

स्वाती रोज नुनगामबुक्कम स्टेशन से ऑफिस जाने के लिए ट्रेन पकड़ती थी। आज सुबह भी वो प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी कि तभी हरी शर्ट और काली पैंट में एक लड़का आया और उसने लड़की से कुछ देर बातचीत की। कुछ देर की बहस के बाद लड़के ने गुस्से में अपने बैग में से एक धारदार हथियार निकाला और लड़की के सिर पर दे मारा।
इंफोसिस की महिला कर्मचारी की चेन्नई स्टेशन पर हत्या
लड़की पर हमला होता देख लोग सकते में आ गए और इसी बीच लड़का वहां से फरार हो गया। स्वाती प्लेटफॉर्म पर तड़पती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। थोड़ी देर बाद उसकी वहीं प्लेटफॉर्म पर ही मौत हो गई। स्वाती का शव स्टेशन पर करीब दो घंटे तक पड़ा रहा जिसके बाद पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को शक है कि हमलावर स्वाती के जान पहचान वाला हो सकता है। पुलिस स्वाती के सभी दोस्तों और रिश्तेदारों से इस संबंध में पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications