टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए तमिलनाडु में 24 घंटे खुलेंगे टीकाकरण केंद्र

टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने टीकाकरण केंद्रों को 24 घंटे खोले जान का फैसला किया है।

चेन्नई, 24 अगस्त। टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए तमिलनाडु सरकार ने टीकाकरण केंद्रों को 24 घंटे खोले जान का फैसला किया है। मेडिकल कॉलेज और सरकारी अस्पतालों में स्थित वैक्सीनेशन सेंटर अब 24 घंटे खुले रहेंगे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने 22 अगस्त को चेन्नई में जन स्वास्थ्य निदेशालय के परिसर में पहले शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह सुविधा 23 अगस्त से राज्य के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध होगी। चेन्नई के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पांच अन्य केंद्र आरजीजीजीएच, ओमांदुरार, स्टेनली, रोयापेट्टा और किलपौक चालू होंगे। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज नहीं हैं, वहां के सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे टीकाकरण सेवा उपलब्ध रहेगी।

Vaccination Center

स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमन्यम ने कहा कि सोमवार से यह सुविधा शुरू हो जाएगी। इस पहल का उद्देश्य उन लोगों का टीकाकरण करना है जो देर रात दफ्तर से आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य स्वास्थ्य अधिकारियों को टीकाकरण केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में स्टाफ की तैनाती करने के लिए कहा गया है ताकि किसी भी समय केंद्र पर पहुंचने वाले व्यक्ति का टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर आयोजित करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा। चेन्नई के सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों और जिला अस्पतालों में यह शिविर सोमवार से होगा।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश: 2 सरकारी स्कूलों में 8 छात्रों समेत 10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, हुई थी रैंडम टेस्टिंग

अभी तक 26 लाख लोगों का हुआ टीकाकरण
तमिलनाडु में 21 अगस्त तक लगभग 26 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। राज्य के अन्य पात्र लोगों का टीकाकरण करने के लिए तमिलनाडु को 9 करोड़ डोज की आवश्यकता है।

80 से अधिक उम्र के लोगों का घर पर टीकाकरण
राज्य सरकार ने 80 साल से अधिक उम्र के लोगों का घर पर जाकर टीकाकरण करने का फैसला किया है।नगर प्रशासन मंत्री के एन नेहरू और जीसीसी आयुक्त गगनदीप सिंह बेदी ने बुजुर्गों को टीका लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पंद्रह वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+