आंध्र प्रदेश: 2 सरकारी स्कूलों में 8 छात्रों समेत 10 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव, हुई थी रैंडम टेस्टिंग

हैदराबाद, अगस्त 24। आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में दो सरकारी स्कूलों के अंदर की गई कोरोना की रैंडम टेस्टिंग में 10 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 8 बच्चे और 2 अभिभावक शामिल हैं। इसके बाद से अन्य बच्चों के परिवारों की चिंता बढ़ गई है। जिन स्कूलों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, वो जिले के मुदीनपल्ली मंडल में स्थित हैं। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूलों को बंद कर दियाा है और छात्रों को होम आइसोलेशन में भेज दिया है।

Corona testing

स्कूल प्रशासन ने किया 4 छात्रों के पॉजिटिव होने का दावा

आपको बता दें कि इन दोनों स्कूलों में शुक्रवार को कोरोना की रैंडम टेस्टिंग की गई थी। मंगलवार को इन परीक्षण के नतीजे आए। जानकारी के मुताबिक, कक्षा 9वीं के 4 छात्र और कक्षा 10वीं के 4 छात्र पॉजिटिव मिले हैं और दो अभिभावक भी संक्रमित मिले हैं। हालांकि स्कूल अथॉरिटी का कहना है कि 67 छात्रों को कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसमें से सिर्फ 4 छात्र ही पॉजिटिव निकले हैं।

जिले के प्राइमरी और अन्य स्कूलों में शुरू हुई रैंडम टेस्टिंग

इसके अलावा जिले के एक प्राइमरी स्कूल में भी कक्षा 3 के एक छात्र को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद प्राइमरी स्कूलों में भी सभी छात्रों के टेस्ट किए जा रहे हैं। जिले के अन्य स्कूलों में भी अब रैंडम टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।

राज्य में 16 अगस्त से खुले थे स्कूल

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में 16 अगस्त से ही स्कूलों को खोला गया था। सरकारी स्कूलों के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में भी ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू हुई थी, लेकिन स्कूल खुलते ही छात्रों का कोरोना संक्रमित मिलता एक बहुत बड़ी चिंता की बात है। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मंगलवार को स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड दिशानिर्देशों का पूरी तरह से कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

- मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारियों से स्कूलों की बारीकी से निगरानी करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छात्र कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करें जैसे कि मास्क पहनना, हाथ धोना और सामाजिक दूरी। मुख्यमंत्री ने स्कूलों में परीक्षण सुविधाएं स्थापित करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया है।

- जगन रेड्डी ने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि स्कूल परिसर में प्रवेश करने से पहले किसी भी कर्मचारी की रैंडम टेस्टिंग होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+