Trichy में नेशनल हाइवे पर फटा टायर, सरकारी बस और कार की भिड़ंत, पांच की मौत, 34 घायल
तमिलनाडु के Trichy जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। मनापाराई में वयमबत्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सरकारी बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई।
टायर फटने से बैलेंस बिगड़ा, बस से भिड़ी कार
हादसे के बारे में समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, टायर फटने से कार अनियंत्रित हो गई और सरकारी बस से टकरा गई। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस का बयान, बस में सवार 34 यात्री घायल
त्रिची में नेशनल हाईवे पर हुए हादसे के बारे में त्रिची जिला पुलिस अधीक्षक सुजीत कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत के अलावा बस पलटने से उसमें सवार 34 लोग घायल हो गए।
घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर
रिपोर्ट्स के अनुसार, घायलों को स्थानीय अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव अभियान चला रहा है।
मातम में बदली बारात की खुशियां
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को ही उत्तर भारत में भीषण सड़क हादसा हुआ था। उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत से हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications