तमिलनाडुः वेल्लोर के CMC हॉस्पिटल में 200 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित

वेल्लोर। तमिलनाडु में कोरोना धीरे-धीरे बेकाबू होता जा रहा है। रविवार को वेल्लोर जिले के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (सीएमसी) अस्पताल में 200 मेडिकल स्टाफ संक्रमित हो गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। बीते 24 घंटे में तमिलनाडु के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड केस मिले थे। वेल्लोर कॉर्पोरेशन सिटी हेल्थ ऑफिसर डॉ टी मणिवन्नन ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों ने एक हफ्ते पहले टेस्ट कराया था, जिसमे वो संक्रमित मिले हैं। अस्पताल प्रबंधन कोरोना के रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय कर रहा है।

tamilnadu vellor cmc hospital 200 health workers corona positive

अस्पताल के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से इस मामले की पुष्टि की। हालांकि, वह संक्रमित होने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की सही संख्या के बारे में निश्चित नहीं थे। उन्होंने कहा कि संक्रमित कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। कर्मचारियों की संख्या को देखते हुए यह संख्या नगण्य है। यदि किसी कर्मचारी या रोगी परीक्षण में वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उनका परीक्षण किया जाता है, क्वारंटाइन किया जाता है और मामलों की गंभीरता के आधार पर उन्हें अस्पताल या होम आइसोलेट किया जाता है।

साथ ही यह भी बताया कि एक विशेष COVID वार्ड तैयार किया गया है। बता दें कि अस्पताल में 2,000 डॉक्टरों सहित 10,500 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। देश भर में और यहां तक कि बांग्लादेश जैसे पड़ोसी देशों से भी मरीज आमतौर पर इलाज के लिए अस्पताल आते हैं। अस्पताल में संक्रमित कर्मचारियों के मिलने के बाद नॉन एमरजेंसी सेवाएं रोक दी गई हैं।

लॉकडाउन के दौरान रविवार को तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम. सुब्रमण्यन ने कहा था कि राज्य में सामने आए कोरोना के लगभग 80-85 प्रतिशत मामलों में संक्रमितों के नमूनों में 'एस' जीन ड्रॉप पाया गया है, जो कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट की चपेट में आने का संकेत होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+