सीएम ने प्रधानमंत्री से मांगी मदद, कहा-तूफान की क्षति का मूल्यांकन के लिए भेजे टीम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पेन्नीरसेल्वम ने पीएम ने मदद मांगी है। उन्होंने टीम भेजकर नुकसान का मूल्यांकन करने की अपील की।

चेन्नई। वरदा का कहर तमिलनाडु पर बरपा है। तूफान की वजह से चेन्नई, कांचीपुरम, तिरुनल्लुर जिले सबसे अधिक प्रभावित हुए। वरदा तूफान की वजह से तमिलनाडु में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए हैं।

vardah

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को चिट्ठी लिखकर उनसे मदद मांगी है। पेन्नीरसेल्वम ने प्रधानमंत्री से चिट्ठी लिखकर वरदा तूफान के कारण हुई क्षति का मूल्यांकन करने एक टीम भेजने की अपील की है। उन्होंने केंद्र सरकार से 1000 करोड़ की मांग की है।

उन्होंने पत्रकारों को जानकारी दी कि वरदा तूफान में 16 लोगों की जान गई है, उनके परिजनों को 4-4 लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु के चेन्नै, कांचीपुरम और तिरुनल्लुर जिले में बुधवार को भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

आपको बता दें कि तमिलनाडु में सोमवार को वरदा तूफान ने जबरदस्त तबाही मचाई। तूफान से जहां 16 लोगों की मौत हो गई। कहीं पेड़ उखड़ गए तो कहीं घरों के छप्पर उड़ गए। तूफान की वजह से संचार सेवा पूरी तरह ठप हो गई, जबकि रेलवे और विमान यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+