Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमिलनाडु में बढ़ी शराब की कीमतें, आज से बोतलें 10-20 रुपए तक महंगी हुईं

चेन्‍नई। दक्षिण भारतीय राज्‍य तमिलनाडु में शराब की कीमतों में आज से वृद्धि हो गई। यहां शराब की 180 मिलीलीटर की बोतल पर 10 रुपये और 375 मिलीलीटर की बोतल के लिए 20 रुपए बढ़ गए हैं। बताया जा रहा है कि, इस वृद्धि की वजह सरकार का ही फैसला है। दरअसल, 5 मार्च को कैबिनेट की बैठक में शराब की कीमतों में वृद्धि का निर्णय लिया गया था।

Tamil Nadu: Liquor prices increased, know the new rates for alcohol bottles price

तमिलनाडु में शराब की कीमतें बढ़ी
राज्‍य के कई स्‍थानों पर शराब के स्‍टोर पर शराब महंगी मिलती देखी गई। एक शराब व‍िक्रेता ने कहा कि, तमिलनाडु में सोमवार, 7 मार्च से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। शराब की 180 मिलीलीटर की बोतल के लिए 10 रुपये और 375 मिलीलीटर की बोतल के लिए 20 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्‍होंने कहा कि, बीते 5 मार्च को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया था और सोमवार, 7 मार्च से मूल्य वृद्धि प्रभावी हो गई है।

Tamil Nadu: Liquor prices increased, know the new rates for alcohol bottles price

बता दें कि, तमिलनाडु राज्य में शराब तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (TASMAC) के बैनर तले बेची जाती है, जिसने भी कीमतों में बढ़ोतरी की हामी भरी है। कहा जा रहा है कि, इस बारे में निर्णय शनिवार, 5 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया था। इससे पहले तमिलनाडु में शराब की कीमतों में पिछली बार मई 2020 में बढ़ोतरी हुई थी।

Tamil Nadu: Liquor prices increased, know the new rates for alcohol bottles price

शराब की कीमतों में तमिलनाडु में 7 मई से अधिकतम 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, कोविड -19 लॉकडाउन के कारण 40 दिनों में पहली बार खुदरा आउटलेट कारोबार के लिए खुले थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+