आस्था के आगे रुपए का मोल नहीं, 11 नींबू बिके 94 हजार रुपए में

विल्लूपुरम। आपने कई बार बाजार में जाकर नींबू को 2 रुपए से लकर 10 रुपए तक में खरीदा होगा। लेकिन क्या कभी आपने एक नींबू की कीमत 23 हजार रुपए सोची है। आपको सुनकर यकीन नहीं हो रहा होगा लेकिन आस्था के आगे हर कीमत छोटी हो जाती है। तमिलनाडु के विलुप्परम मंदिर में चढ़ाये गये एक नींबू को 23 हजार रुपए में नीलाम किया गया।

lemon

दरअसल इडुमंबन मंदिर में 11 दिनों तक धार्मिक उत्सव उथीराम चलता है। जिसके बाद यहां देवी-देवताओं को चढ़ाये जाने वाले फलों की नीलामी की जाती है। लोगों की ऐसी मान्यता है कि यहां चढ़ाये जाने वाले फलों खासकर कि नींबू में चमत्कारिक शक्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि इससे परिवार में समृद्धि आती है और यहां से खरीदे गए नींबू उन्हें हर मुसीबत से बचाते हैं। नींबू की खासियत यह है कि तेज गर्मी होने के बावजूद यह कई दिनों तक हरा रहता है।

मंदिर में चढ़ाये जाने वालें नींबू की की नीलामी हुई जिसमें एक नींबू की एक व्यक्ति ने 23 हजार रुपए में खरीदा। वहीं 10 और नींबुओं की मंदिर में नीलामी की गयी जिन्हें श्रद्धालुओं ने 61 हजार रुपए में खरीदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+