VIDEO: ट्रक से बछड़े उतारने को लेकर भिड़े दो गुट, पुलिस का लाठीचार्ज
ट्रक से बछड़े उतारने को लेकर भिड़े दो गुट, पुलिस का लाठीचार्ज
चेन्नई। तमिलनाडु में गौरक्षों के गाय ले जा रहे ट्रक को रोकने के बाद दो गुटों में टकराव हो गया। जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। मामला तमिलनाडु के पलानी जिले का है। सेंदलंकारा रामानुज जीयनर नाम के शख्स ने उसने पुधु-धरमपुर रोड पर एक मिनी वैन में पांच बछड़ों और दो बैलों को ले जाते हुए देखा, तो उसने उसे रोक लिया।

जीयर ने इस ट्रक को रोका और पलानी थाने पर आकर बिना गाइडलाइंस का पालन किए बछड़ों को ले जाए जाने की बात कहते हुए शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि थेवनूर पुधूर का रहने वाला उदयकुमार बछड़ों को ले जा रहा था। पुलिस के किसी कार्रवाई से पहले ही कई संगठनों के लोग थाने के बाहर इकट्ठा होकर बछड़े उतारे जाने और ड्राइवर पर कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस पर दूसरे गुट के लोग भी पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे।
दोनों गुटों में नारेबाजी के बाद पत्थर चलने लगे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। लाठीचार्ज में घायलों चार लोगों को पलानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए लाठीचार्ज का वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications