जनता और कार्यकर्ता अगर चाहेंगे तो वापस ले लूंगा इस्तीफा: ओ पनीरसेल्वम
पनीरसेल्वम ने खुद को अम्मा के बताए रास्ते पर चलने वाला बताया। सेल्वम ने कहा कि इस्तीफा उन्होंने दबाव में दिया और जनता चाहेगी तो वो इस्तीफा वापस लेने को तैयार हैं।
चेन्नई। सोमवार को मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद ओ पनीरसेल्वम तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की सममाधि पर पहुंचे। पनीरसेल्वम देर तक आंखे बंद करके जयललिता की समाधि पर बैठे रहे। सेल्वम ने इस दौरान अपनी बेइज्जती किए जाने की बात कही और खुद को अम्मा के बताए रास्ते पर चलने वाला बताया। सेल्वम ने कहा कि इस्तीफा उन्होंने दबाव में दिया और जनता चाहेगी तो वो फिर से मुख्यमंत्री बनने को तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर अन्नाद्रमुक विधायक दल की नई नेता शशिकला बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेंगी। कानूनी अड़चनों के चलते उनके शपथ ग्रहण कार्यक्रम को अभी टाल दिया गया है। पनीरसेल्वम शशिकला के शपथ लेने तक अंतरिम तमिलनाडु के अंतरिम मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने आज जे जयललिता की समाधि पर देर तक बैठे रहने के बाद कहा कि वो हमेशा उसी रास्ते पर चले जिसपर अम्मा ने उन्हें कहा था। उन्होंने कहा कि जब अम्मा अस्पताल में थी तो मैं उनके पास गया, उन्होंने मुझसे सीएम पद संभालने को कहा। उन्होंने कहा कि अम्मा की मौत के बाद जब में सीएम था तो मुझसे मंत्री आरबी उदयकुमार ने कहा कि शशिकला को सीएम होना चाहिए और मैं इस्तीफा दे दूं। ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि सीएम बनने के बाद मुझे लगातार बेइज्जत किया गया।
ओ पनीर सेल्वम ने कहा कि पार्टी के नेताओं ने शशिकला को सीएम बनाने के लिए मुझ पर इस्तीफा देने का दबाव डाला। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और जनता मुझसे कहेगी तो मैं अपना इस्तीफा वापस लेने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि मैं ये सब बाते इसलिए कह रहा हूं ताकि जनता के सामने चीजें साफ हो सकें। पनीरसेल्वम के बयान के बाद उनके समर्थक भी बड़ी तादाद में उनके घर के बाहर जमा हैं और किसी दबाव में ना आने की बात कहते हुए उनको सीएम पद से दिया इस्तीफा वापस लेने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के बाद ओ पनीरसेल्वम को मुख्यमंत्री बनाया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनो से उन पर शशिकला के लिए पद छोड़ने का दबाव बनाया जा रहा था।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications