Medical Education के लिए NExT से बढ़ेगा बोझ, CM स्टालिन ने पीएम मोदी को लिखा लेटर
Medical Education के लिए NExT परीक्षा से बोझ बढ़ेगा। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने पीएम मोदी को लेटर लिखा है। उन्होंने कहा कि इस फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर नेशनल एग्जिट टेस्ट (एनईएक्सटी) का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एनईएक्सटी की शुरुआत "न तो छात्रों के हित में है और न ही राज्य सरकारों के हित में है, जो अधिकांश मेडिकल संस्थान को फंड करती हैं।"

पीएम को लिखे अपने पत्र में, स्टालिन ने आगे कहा कि यह मेडिकल छात्रों पर एक अतिरिक्त बोझ बनेगा। सीएम एमके स्टालिन के अनुसार, "स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकारों और विश्वविद्यालयों की भूमिका को कम करने का एक और प्रयास" भी है।
गौरतलब है कि NExT एक एकल परीक्षा होगी जो अंतिम वर्ष की MBBS परीक्षाओं और राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET - PG) प्रवेश परीक्षा की जगह लेगी। इसे डॉक्टरों को पंजीकरण के लिए योग्यता परीक्षा के रूप में कराया जाएगा। यह स्नातकोत्तर सीट आवंटन के आधार के रूप में भी कार्य करेगा।
तमिलनाडु के सीएम ने पत्र में कहा गया है कि युवा स्नातक मौजूदा प्रणाली के तहत चिकित्सा विज्ञान के सैद्धांतिक और क्लिनिकल पहलुओं दोनों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, जो छात्र पीजी प्रवेश का विकल्प चुनते हैं, वे सैद्धांतिक पीजी परीक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
The introduction of the National Exit Test (NExT) will be an additional burden on our young medical students, who already have a rigorous academic load. It is also an attempt to dilute the role of State Govts and Universities in the health sector and to centralise powers with the… pic.twitter.com/lw7jbXDx6U
— ANI (@ANI) June 13, 2023
NExT के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा अगले साल आयोजित की जाएगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली इसका आयोजन कराएगी, ऐसी संभावना है।
सरकार ने पिछले साल सितंबर में नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया था जिसके द्वारा एमबीबीएस अंतिम वर्ष के लिए एनईएक्सटी आयोजित करने की समय सीमा सितंबर 2024 तक बढ़ा दी गई थी।
एनएमसी अधिनियम के तहत, आयोग को लागू होने के तीन साल के भीतर एक सामान्य अंतिम वर्ष की स्नातक चिकित्सा परीक्षा, एनईएक्सटी आयोजित करनी होती है, जैसा कि रेगुलेशन में निर्दिष्ट किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications