मदुरै के एक प्लास्टिक गोदाम मे लगी भीषण आग, बचाव अभियान जारी
तमिलनाडु के मदुरै में एक निजी प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है।
चेन्नई, 2 अगस्त। तमिलनाडु के मदुरै में एक निजी प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना पाकर घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं और राहत व बचाव अभियान जारी है। यह आग कैसे लगी फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस घटना में किसी के हताहत होने की भी कोई खबर नहीं है। फिलहाल घटना स्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं।

गोदामों में आग लगने की यह कोई पहली घटना नहीं है। भारत में आए दिन गोदामों में आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पिछले महीने कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके के एक गोदाम में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: तुर्की, ग्रीस और इटली में भीषण आग से हाहाकार, शहरों को करवाया जा रहा है खाली, देखिए महाविनाशक वीडियो
वहीं तीन दिन पहले हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के पुलिस थाना शाहपुर के तहत चड़ी गांव में रविवार को एक गोदाम में आग लग गई थी, जिसके कारण लाखों का नुकसान हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications