डीएमके चीफ करुणानिधि ने बेटे अलागिरी को पार्टी से निकाला

सूत्रों के अनुसार अलागिरी को करुणानिधि ने पार्टी की एक अहम बैठक के बाद निष्कासित किया। यह निर्णय अकेले करुणानिधि ने नहीं लिया, उनके साथ साथ स्टालिन भी मौजूद थे। पिछले सप्ताह करुणानिधि ने अलागिरी को चेतावनी भी दी थी, कि वो पार्टी के अनुशासन को तोड़ रहे हैं।
करुणानिधि का यह निर्णय पार्टी की लोकसभा चुनाव में परफॉर्मेंस को खराब कर सकता है। वैसे भी तमिलनाडु के कई शहरों में पार्टी कमजोर पड़ी है। हाल ही में पार्टी की मदुरै यूनिट को बंद कर दिया गया। साथ ही कई अन्य इकाईयों में विवाद चल रहे हैं। इससे यह भी पता चलता है कि पार्टी में एमके स्टालिन का वर्चस्व बढ़ रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार करुणानिधि ने पार्टी कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दे दिया है कि पार्टी के अगले चीफ एमके स्टालिन ही होंगे।












Click it and Unblock the Notifications