Video: जयललिता के समर्थक के हाथ-पैरों पर ठोंकी कीलें

नयी दिल्ली। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के प्रति उनके समर्थकों का प्रेम तब चरम पर पहुंच गया जब एक समर्थक ने खुद को ईसा-मसीह की तरह सूली पर लटका लिया। वह क्रॉस पर लटका और हाथों व पैरों में कीलें ठुकवायीं। यह सब उसने इसलिये किया क्योंकि वो चाहता है कि अम्मा को फिर से मुख्यमंत्री बना दिया जाये।

अब उनके एक समर्थक जयललिता को एक बार फिर से तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनाने के लिए खुद को सूली पर चढ़ा दिया। सूली पर चढऩे वाले व्यक्ति की मांग है कि उनकी नेता फिर से तमिलनाडु की मुख्यमंत्री पद संभाल लें। शिहान हुसैनी नाम के इस समर्थक ने अम्मा को सीएम बनाने के लिए खुद को 6 मिनट के लिए सूली पर चढ़ा लिया।

पेशे से कराटे एक्सपर्टने खुद को लकड़ी के क्रॉस पर दर्जनों एआईएडीएमके समर्थकों के सामने सूली पर चढ़ा दिया। इस घटना को लेकर जारी एक वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है कि हुसैनी के हाथ-पैर पर कील और इसके सहारे उन्हें क्रॉस पर लटका देखा जा सकता है। गौरतलब है कि जयललिता पर आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार का केस चल रहा है। इसी केस के चलते उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+