ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन ने जारी किया जयललिता का डेथ सर्टिफिकेट
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयललिता का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर किया जाएगा।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयरामन जयललिता का पार्थिव शरीर को मरीना बीच पर अंतिम संस्कार के लिए लाया जा रहा है। लाखों लोगों ने अपनी नेता को चेन्नई स्थित राजाजी हॉल में श्रद्धांजलि दी।
वहीं ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने उनका डेथ सर्टिफिकेट जारी किया है। जारी किए गए सर्टिफिकेट में अपोलो हॉस्पिटल की ओर से घोषित समय सोमवार, दिन 5 दिसंबर और समय रात के 11.30 बजे दिखाया गया है।

बता दें कि जयललिता का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
इससे पहले सभी ने जयललिता को श्रद्धांजलि दी। उनका पार्थिव शरीर मरीना बीच पर दफनाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications