बीमार जयललिता नहीं कर सकी साइन, फॉर्म पर लगाया अंगूठा

दाहिने हाथ पर सूजन की वजह से नहीं कर सकीं साइन।

तमिलनाडु। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने अस्पताल से चुनाव संबंधित कागजात पर अंगूठा लगाया है। जयललिता के साइन करने के बजाय अंगूठा लगाने की वजह उनका स्वास्थय बताया गया है।

पिछले एक महीने से ज्यादा से समय से अस्पताल में भर्ती जयललिता की सेहत को लेकर संशय लगातार बना हुआ है। 22 सितंबर से अस्पताल में भर्ती जयललिता से बहुत कम लोगों को मिलने दिया गया है। डॉक्टर और पार्टी के नेता जयललिता की सेहत में सुधार की बात कह रहे हैं।

तमिलनाडु में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके लिए अन्नाद्रमुक उम्नीदवारों को उम्मीदवारी फॉर्म पर जयललिता के साइन की जरूरत थी, जिससे वो चुनाव आयोग में इस बात को साबित कर सकें कि वो अन्नाद्रमुक के उम्मीदवार हैं।

डॉक्टरों ने दोहराया, सेहत में हो रहा सुधार

अन्नाद्रमुक के उम्मीदवारों ने जो फॉर्म जमा कराए हैं। उनमें जयललिता का अंगूठा लगा है। डॉक्टरों के मुताबिक, जयललिता के दाहिने हाथ में सूजन है। इसी के चलते अन्नाद्रमुक प्रमुख ने चुनावी हलफनामों पर हस्‍ताक्षर करने की बजाय अंगूठे का निशान लगाया है।

68 साल की जयललिता को बुखार और शरीर में पानी की कमी की शिकायत के चलते 22 सितंबर को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्‍टरों ने बाद में बताया कि उनके फेंफड़ों में संक्रमण है।

डॉक्‍टरों ने कहा है कि उनका स्‍वास्‍थ्‍य धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। अपोलो अस्‍पताल के डॉक्‍टरों के अलावा लंदन के एक डॉक्टर और एम्‍स के तीन डॉक्‍टरों की एक टीम उनके इलाज में जुटी है।

इसी महीने की शुरुआत में राज्‍यपाल ने मुख्‍यमंत्री के विभागों की जिम्‍मेदारी राज्‍य के वित्‍त मंत्री ओ पनीरसेल्वम को दी थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+