वोटरों को रिझाने के लिये जयाललिता के मंच पर अश्लील डांस

अम्मा यानी जयललिता तो इस मंच पर नहीं पहुंचीं, लेकिन उनका पोस्टर उनकी मौजूदगी दर्शा रहा था। वैसे सच पूछिये तो यह आचार संहिता का उल्लंघन तो नहीं है, लेकिन हां नैतिकता के आधार पर देखा जाये तो वोटरों को रिझाने का यह तरीका सही भी नहीं है।
Did You Know: तृणमूल कांग्रेस ने शिक्षण संस्थान में कराया था अश्लील डांस
डीएमके ने ली चुटकी
डीएमके के नेता जे अंबगन ने ऊपर दी गई तस्वीर को ट्वीट किया और कटाक्ष किया, "यह है एआईएडीएमके का चुनाव प्रचार"। जाहिर है चुनाव प्रचार में इस प्रकार के हथकंडे पार्टी के स्वास्थ्य के लिये अच्छे नहीं होते।
इससे पहले हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य चौधरी गजय सिंह द्वारा आयोजित एक जनसभा में अश्लील डांस हुआ था। वह जनसभा रीता बहुगुणा जोशी के स्वागत में आयोजित की गई थी। जनसभा में मंच पर बार बालाओं का अश्लील डांस हुआ। फरवरी 2011 में इस डांस का आयोजन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिये किया गया था। ऐसे तमाम उदाहरण और भी हैं, जिसमें राम विलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी शामिल है।
देखें वीडियो में- लोक जनशक्ति पार्टी के मंच पर अश्लील डांस-
<center><iframe width="100%" height="450" src="//www.youtube.com/embed/yMWmYxlB9yQ?feature=player_detailpage" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
Did You Know: वर्ष 2013 के अक्टूबर के महीने में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित शिक्षण संस्थान गरियाहट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में फ्रेशर पार्टी के दौरान तृणमूल कांग्रेस की छात्र इकाई ने अश्लील डांस कराया था।












Click it and Unblock the Notifications