चेन्नई स्टेडियम में Remdesivir खरीदने के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां
चेन्नई स्टेडियम में Remdesivir खरीदने के लिए उमड़ी सैकड़ों की भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग उड़ी धज्जियां
चेन्नई, 15 मई: शनिवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रेमेडिसविर खरीदने के लिए सैकड़ों की भीड़ एकत्र हुई। यहां सैकड़ों की तादात में लोग कंधे से कंधा मिलाकर चिपक कर कतार में खड़े होकर सोशल डिस्टेंसिंग जमकर धज्जियां उड़ाई। कोविड -19 प्रोटोकॉल को बनाए रखने के लिए सभी सावधानियों को दरकिनार कर दिया गया। स्टेडियम में रेमडेसिविर की बिक्री के पहले दिन अपने मरीजों के लिए एंटीवायरल दवा खरीदने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए।

अपनी बारी का इंतजार कर रहे 30 वर्षीय संदीप राज ने कहा कि वह पिछले 10 दिनों से रेमडेसिविर लेने की कोशिश कर रहे हैं। उनके माता-पिता ने कोविड -19 पॉजिटिव है और डॉक्टरों ने उन दोनों के लिए रेमडेसिविर सजेस्ट किया है। शनिवार की सुबह संदीप ने अपने पिता को खो दिया। वह अपनी मां को बचाने के लिए रेमडेसिविर लेने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे। उन्होंने कहा "मेरे पिता चले गए हैं। मैंने उनका शरीर अपने घर में रखा है और अपनी मां के लिए दवा खरीदने के लिए यहां आया हूं। मैं पिछले 10 दिनों से इसे लेने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे पास एक टोकन भी है, लेकिन यहां बहुत सारे लोग है जिनके पास टोकन है और जिनके पास नहीं है, उनके बीच अंतर करना मुश्किल है। मुझे नहीं पता कि क्या करना है। यह एक भयानक स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications