दलित से प्‍यार की सजा- भाईयों ने पिलाया तेजाब

तिरुनेल्‍वेली। तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में ऑनर किलिंग की दर्दनाक वारदात सामने आयी है। यहां पर एक युवक के प्‍यार में 17 वर्षीय लड़की की हत्‍या उसी के भाईयों ने कर दी। आप लड़की के उस दर्दनाक मंजर का अंदाजा लगा सकते हैं, जिसमें दोनो भाईयों ने जबरन अपनी बहन को तेजाब पिलाया होगा।

जी हां पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों भाईयों ने अपने जुर्म को कबूलते हुए वो दास्‍तां सुनाई, जिसे सुनकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जायें। बदनसीब लड़की की कहानी- 17 वर्षीय लड़की गोमती सीवलापेरी गांव की रहने वाली थी, उसे अपने ही गांव के एक दलित लड़के मुरुगन से प्‍यार हो गया। मुर्गन फिशिंग कंपनी में काम करता है। हाल ही में लड़की उसके घर गई और उसके परिवार के साथ घर पर दो दिन तक रुकी भी। मुर्गन के माता-पिता शादी के लिये राजी थे, लेकिन अभी तक यह बात गोमती के घर तक नहीं पहुंची थी।

Honour Killing

इससे पहले कि वो अपनी शादी का प्रस्‍ताव लेकर माता-पिता के पास जाते, उनके प्‍यार की कहानी लड़की के भाईयों को पता चल गई। भाईयों ने बड़े प्रेम से गोमती को तिरुवेंगदापुरम से वापस बुला लिया। शुक्रवार को दोपहर में प्‍यार से बातें की और रात लड़की को कमरे में बंधक बना लिया और जमकर पीटा। फिर दोनों ने अपनी बहन के मुंह में तेजाब डाल दिया। तेजाब पिलाने के बाद गोमती को पंखे से लटका दिया। गोमती वहीं कमरे में ही तड़प-तड़प कर मर गई।

इससे पहले कि उसके भाई भागते, पड़ोसियों को वारदात के बारे में पता चल गया और सूचना पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने दोनों भाईयों को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+