रजनीकांत फीवर: कबाली का टिकट नहीं मिला तो लोगों ने फाड़े पोस्टर-बैनर
नयी दिल्ली। सुपस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' आज बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो गई है। रजनीकांत की फीवर उनके फैंस पर चढ़ चुका है। अपने सुपरस्टार के फिल्म की फर्स्ट शो देखने के लिए बैंगलुरू और चेन्नई में कंपनियों ने छुट्टी कर दी है। चेन्नई और मुंबई में 'कबाली' का पहला शो सुबह 3 बजे शुरू कर दिया गया था, लेकिन रजनीकांत के फैन देर रात से ही थिएटरों के भीतर और बाहर जमा हो गए थे।

जिन फैंन्स को कबाली की टिकट नहीं मिली वो नाराज दिखें। चेन्नई में टिकट न मिल पाने पर प्रशंसकों ने खूब हंगामा किया। उन्होंने कई जगहों पर पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। नाराज लोगों ने आरोप लगाया कि थिएटर मालिकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने सारी टिकटे कॉरपोरेट मालिकों का बांट दी।
रजनीकांत फीवर
आपको बता दें कि कबाली रजनीकांत की तीसरी सबसे महंगी फिल्म है। फिल्म की लागत 80-100 करोड़ बताई जा रही है। फिल्म का इंतजार लोग कितनी बेसब्री के कर रहे है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्री बुकिंग भी दो घंटे में ही फुल हो गई थी और सारी टिकटें बिक गई। कबाली रिलीज़ से पहले ही ब्रांड एसोसिएशन, सैटेलाइट राइट के ज़रिये 300 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications