सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद पहली बार बोले उदयनिधि, बीजेपी-पीएम मोदी पर जानिए क्या कहा?
Udhayanidhi Stalin News: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन की सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद सियासी विवाद छिड़ गया है। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से की थी। जिसके बाद अब उन्होंने अपने बयान पर पहली बार प्रतिक्रिया दी।
तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी पर उनके बयान को 'मरोड़ने' और फर्जी खबर फैलाने का आरोप लगाया।

चेन्नई में पत्रकारों से बात करते हुए उदयनिधि ने सनातन धर्म को 'खत्म' करने के अपने दावे को दोहराया और कहा कि वह इसकी मांग करते रहेंगे। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, ''मैं फिर से कह रहा हूं कि मैंने केवल सनातन धर्म की आलोचना की है कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए और ये बात मैं लगातार कहूंगा।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन मैंने नरसंहार को लेकर कुछ कहा है, जैसा की भाजपा ने दावा किया है''। स्टालिन ने कहा कि ''कुछ लोग बोल रहे हैं कि द्रविड़म को समाप्त कर दिया जाना चाहिए। क्या इसका मतलब यह है कि द्रविड़ वासियों को मार दिया जाना चाहिए? जब पीएम मोदी कहते हैं 'कांग्रेस मुक्त भारत', तो क्या इसका मतलब यह है कि कांग्रेसियों को मार दिया जाना चाहिए''?
बीजेपी पर लगाया आरोप
उदयनिधि ने आगे कहा, "सनातन क्या है? सनातन का अर्थ है कुछ भी बदला नहीं जाना चाहिए और सभी स्थायी हैं। लेकिन द्रविड़ मॉडल बदलाव की मांग करता है और सभी के पास समान अधिकार होना चाहिए। भाजपा ने मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया है और फर्जी खबरें फैलाना उनका सामान्य काम है। वे मेरे खिलाफ जो भी केस दायर करेंगे मैं उसका सामना करने के लिए तैयार हूं। भाजपा इंडिया गठबंधन से डरी हुई है और अपना ध्यान भटकाने के लिए ये सब कह रही है''।
क्या है पूरा विवाद, जानिए
आपको बता दें कि शनिवार को तमिलनाडु में 'संतानम उन्मूलन सम्मेलन' आयोजित किया गया था। इसी दौरान स्टालिन कार्यक्रम में कहा था कि "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना वायरस का विरोध नहीं कर सकते, हमें उन्हें खत्म करना होगा। उसी तरह, हमें सनातन (सनातन धर्म) को खत्म करना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications