तमिलनाडु में DMK 2000 ke note को गलत तरीकों से बदलेगी! भाजपा की मांग- केंद्र सरकार निगरानी करे
बीजेपी का आऱोप है कि 2000 के जिन बैंक नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया है, इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। केंद्र सरकार से पैसों को ट्रैक करने की अपील की जा रही है।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी- DMK 2000 ke note बंद होने के फैसले का इस्तेमाल गलत तरीके से कर सकती है। ये आरोप है तमिलनाडु में भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई का। उन्होंने केंद्र सरकार से पैसों के लेन-देन को ट्रैक करने की अपील की।
सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) सरकार पर निशाना साधते हुए, तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से कहा, 2000 रुपये के नोटों की वृद्धि को ट्रैक कराया जाए। विशेष रूप से राज्य के "सहकारी बैंकों / समितियों और TASMAC पर ध्यान देना जरूरी है।"
वित्त मंत्री सीतारमण को शनिवार को लिखे अपने पत्र में, अन्नामलाई ने अनुमान लगाया कि "कुख्यात और भ्रष्ट" डीएमके नेता गलत तरीके से कमाए गए 2000 रुपये के नोटों को एक्सचेंज करने के लिए "मशीनरी" का उपयोग करेंगे।
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को प्रचलन से 200 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा के बाद उनकी टिप्पणी आई और कहा गया कि 30 सितंबर, 2023 तक इसका आदान-प्रदान किया जा सकता है।
बीजेपी को आशंका है कि डीएमके के राजनेता अपने 2000 के नोट को बदलने के लिए मशीनरी का उपयोग करेंगे। विशेष रूप से सहकारी बैंकों/सोसायटियों और टीएएसएमएसी में 2000 रुपये के नोटों को बदलने की पहल होगी।
भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने कहा, "हम अनुरोध करते हैं कि वित्त मंत्रालय बैंकों को ट्रैक करने के लिए निर्देश दें। उपरोक्त स्रोतों के माध्यम से आने वाले 2000 रुपये के नोटों में वृद्धि हुई है।
उन्होंने आगे कहा, 'तमिलनाडु के लोगों ने 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर, 2023 तक बदलने के लिए कल भारतीय रिजर्व बैंक की अधिसूचना का तहे दिल से स्वागत किया।' उन्होंने अपने नेतृत्व में लिए जा रहे हर फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की।
Recommended Video
अन्नामलाई ने कहा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अवर्गल का हर निर्णय सावधानीपूर्वक योजना और विवरण के साथ समर्थित है, और देश भर के लोग इसे स्वीकार करते हैं, क्योंकि ये निर्णय हमेशा हमारे देश के आम लोगों के सर्वोत्तम हित में होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications