चेन्नई: जयललिता की भतीजी ने बनाया संघ, लड़ेंगी चुनाव

जयललिता के निधन के बाद से ही दीपा सक्रिय हो गई थीं। पार्टी शशिकला के हाथों में चले जाने के बाद उन्होंने नया संघ बना लिया।

चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं जयरामन जयललिता की भतीजी दीपा ने नई पार्टी MGR अम्मा दीपा पेरावई की नींव रखी। शुक्रवार को चेन्नई में एक पत्रकार वार्ता में दीपा जयाकुमार ने कहा कि सरकार के पीछे गद्दारों का समूह काम कर रहा है। हम उस समूह को उखाड़ फेंकने के लिए लगातार काम करेंगे।

चेन्नई: जयललिता की भतीजी ने बनाया संघ, लड़ेंगी चुनाव

यह पूछे जाने पर की क्या उनकी नई जगह एक राजनीतिक दल है? इस पर दीपा ने कहा कि इस समय एक संघ है और मैं समर्थन करने के लिए युवाओं से आग्रह करती हूं। दीपा ने यह भी कहा कि आने वाले स्थानीय चुनावों में उनका संघ हिस्सा लेगा।

इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में एआईएडीएमके महासचिव शशिकला को 4 सजा की सजा के ऐलान पर दीपा जयकुमार ने कहा था कि वो इसी लायक हैं। उन्होंने शशिकला पर सत्ता हथियाने की कोशिश का भी आरोप लगाया था। दीपा ने आरोप लगाया था कि शशिकला ने अपने बेटे की शादी के लिए जयललिता पर दबाव बनाया।

दीपा ने ओ पेन्नीरसेल्वम की तारीफ की और कहा थआ कि अम्मा की विरासत को अगर कोई आगे ले जा सकता है तो वो पेन्नीरसेल्वम है। दीपा ने उनका धन्यवाद दिया। माना जा रहा था कि दीपा पेन्नीरसेल्वम के साथ राजनीति की शुरूआत कर सकती है लेकिन पार्टी शशिकला के हाथों में चले जाने के बाद उन्होंने नया संघ बना लिया।

ये भी पढ़ें: बुलंदशहर: बच्चों से उठवाई जाती हैं मिड-डे मील के राशन की बोरियां, वीडियो वायरल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+