तमिलनाडु में 10 मई से दो हफ्ते का लॉकडाउन, जानिए क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा
तमिलनाडु में 10 मई से लेकर अगले दो हफ्ते तक लॉकडाउन लागू रहेगा...
चेन्नई, 08 मई: देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर जारी है और हर दिन 4 लाख से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि मई महीने के मध्य तक कोरोना वायरस अपने पीक पर रहेगा और इसके बाद केस घटने शुरू होंगे। इस बीच कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन का ऐलान कर दिया है। शनिवार को तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी राज्य में 2 हफ्ते का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया। तमिलनाडु में 10 मई से लेकर अगले दो हफ्ते तक यानी 24 मई तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

Recommended Video
आपको बता दें कि तमिलनाडु देश के उन राज्यों में शामिल है, जहां कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है और एक्टिव केस 1 लाख से ज्यादा हैं। शुक्रवार को ही तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 26465 नए मामले रिकॉर्ड किए गए। इसके अलावा कोरोना वायरस से 197 लोगों की मौत भी हुई। नए मरीज मिलने के बाद तमिलनाडु में कोरोन वायरस के कुल केस बढ़कर 13,23,965 तक पहुंच गए हैं। तमिलनाडु सरकार ने राज्य के लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की है।
लॉकडाउन के दौरान तमिलनाडु में क्या खुलेगा-क्या बंद रहेगा
1:- तमिलनाडु में लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर बजे तक केवल मीट की दुकानें, किराना की दुकानें और दूध सेंटर खोलने की अनुमति होगी।
2:- लॉकडाउन के दौरान सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
3:- समुद्री तट पूरी तरह से बंद रहेंगे और किसी को भी वहां घूमने की इजाजत नहीं होगी।
4:- लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है।
5:- 10 मई से लेकर 24 मई तक तमिलनाडु में बस, ऑटो और टैक्सी सेवाएं भी बंद रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications