तमिलनाडु में वैक्सीन का स्टॉक खत्म, 2 से 5 जून तक टीकाकरण अभियान स्थगित
चेन्नई, जून 01: देश में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप अब थोड़ा कम हो गया है। देश में रोजाना सामने आने वाले नए मामलों में गिरावट देखने को मिल रहा है, लेकिन तमिलनाडु में कोरोना का घातक रूप बरकरार है। राज्य में तेजी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच तमिलनाडु में 2-5 जून तक टीकाकरण अभियान स्थगित कर दिया गया है।

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार को 1.75 लाख से अधिक टीके उपलब्ध कराने थे, लेकिन उन्होंने अभी तक ऐसा नहीं किया है। अब नया वैक्सीन स्टॉक 6 जून तक आएगा। ऐसे में राज्य में 2-5 जून तक टीकाकरण स्थगित किया गया है। क्योंकि मंगलवार 1 जून को स्टॉक खत्म हो गया था। राज्य सरकार को इसकी वैक्सीन की खेप 6 जून तक ही मिलने की उम्मीद है।
मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने कहा कि बाकी टीके आज (मंगलवार) शाम तक खत्म हो जाएंगे। अब तक तमिलनाडु को 96.18 लाख वैक्सीन खुराक की खेप मिल चुकी है और इसमें से 89 लाख खुराक पहले ही दी जा चुकी हैं। बचे हुए टीके की खुराक आज खत्म हो जाएगी, इसलिए हम अगले चार दिनों (2, 3, 4 और 5 जून को) के लिए टीकाकारण अभियान को नहीं चला सकते हैं।
Recommended Video
उन्होंने बताया कि राज्य अपनी खुराक की अगली खेप प्राप्त करने के बाद ही अपना टीकाकरण फिर से शुरू कर सकता है, जो 6 जून तक भारत बायोटेक से और 9 जून तक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से आने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को कहा था कि तमिलनाडु को 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार से 25 लाख टीके मिलने की उम्मीद थी, लेकिन केवल 13 लाख खुराक ही मिलीं। तंजावुर और तिरुवरुर जैसे कुछ जिलों में वैक्सीन नहीं है।
वहीं मंत्री ने बताया कि 13 लाख खुराक के अलावा, राज्य ने पहले केंद्र सरकार से 83 लाख खुराक प्राप्त की थी। रविवार तक अब तक लगभग 87 लाख लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है और पहले कोरोना वायरस लहर में टीकाकरण अभियान के दौरान अपव्यय हुआ था। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को मौजूदा स्थिति के बारे में सूचित किया गया था और ताजा स्टॉक की उम्मीद थी।












Click it and Unblock the Notifications