तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के चलते आज संपूर्ण लॉकडाउन

चेन्नई, 23 जनवरी। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अलग-अलग प्रदेश इसपर नियंत्रण के लिए पाबंदियां लगा रहे हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु में आज से पूरी तरह से लॉकडाउ लगा दिया गया है। प्रदेश सरकार ने शनिवार रात 10 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है, यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी।

lockdown

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एमए सुब्रमण्यम ने कहा कि दूसरे राज्यों की तुलना में जहां लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है वहां से तमिलनाडु में कोरोना से मरने वालों की संख्या काफी कम है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है। रविवार को पूरी तरह से तमिलनाडु में लॉकडाउन रहेगा। सिर्फ जरूरी सेवाओं की ही अनुमति होगी। ऑटोरिक्शा, प्री पेड टैक्सी, कैब ड्राइवर जोकि रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड के पास हैं उन्हें चलने की अनुमति है। इसके अलावा रेस्टोरेंट, होटल आदि को सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक फूड डिलिवरी की इजाजत होगी। एटीएम, दूध, अस्पताल, अस्पताल से जुड़े सामान, सामान की डिलिवरी, पेट्रोल पंप आदि को खोलने की अनुमति दी गई है।

बता दें कि शनिवार को तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना के 30744 नए मामले सामने आए थे, जबकि 33 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। प्रदेश में अभी तक कोरोना से 3103410 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन ने बताया कि तमिलनाडु मे आयोजित मेगा टीकाकरण अभियान में 200347 लोगों को शनिवार को टीका लगाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+