CM Stalin की बड़ी घोषणा, महिलाओं को 1000 रुपये मिलेंगे, बजट-2023 में प्रस्ताव करने का वादा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने आगामी राज्य बजट में महिलाओं के लिए 1,000 रुपये मासिक सहायता का वादा किया है।

अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम सहित विपक्षी दलों पर हमला करते हुए, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को दावा किया कि अन्नाद्रमुक ने अपने शासन के दौरान राज्य पर भारी बोझ डाला था। उन्होंने यह भी कहा कि तमिलनाडु में परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया के लिए मासिक सहायता योजना की घोषणा आगामी बजट में की जाएगी।
इरोड ईस्ट उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन के पक्ष में समर्थन में रैली करने पहुंचे सीएम ने कहा, "हम अपने चुनावी वादों को लगातार पूरा कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष सवाल उठाता है कि महिलाओं को प्रति परिवार 1000 रुपये का क्या हुआ"
बकौल स्टालिन, मार्च, 2023 में पेश होने वाले राज्य के आगामी बजट में प्रति परिवार 1,000 रुपये देने का वादा पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि "मैं अपने चुनावी वादे को नहीं भूलूंगा।
डीएमके ने अन्नाद्रमुक का एग्रेसन पर भी टिप्प्णी की। अगले महीने का बजट सत्र होना है। उस समय हम उस तारीख की घोषणा करेंगे जब से महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये दिए जाएंगे।" द्रमुक समर्थित उम्मीदवार ईवीकेएस एलंगोवन के समर्थन में इरोड पूर्व में एक चुनावी रैली में पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान किए गए वादों में से 85 प्रतिशत उनकी सरकार द्वारा पूरे किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications