AIADMK की जनरल काउंसिल की बैठक को कोर्ट की हरी झंडी, पास हुए अहम प्रस्ताव
चेन्नई, 11 जुलाई। मद्रास हाई कोर्ट ने एआईएडीएमके की जनरल काउंसिल की आज होने वाली बैठक की इजाजत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने ओ पन्नीसेल्वम की याचिका को भी खारिज कर दिया है। पन्नीसेल्वम ने इस बैठक का विरोध किया था और इसको लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। दरअसल आज होने वाली बैठक में फिर से अंतरिम महासिचव पद को शुरू करने और संयुक्त समन्वयक व कोऑर्डिनेटर के पद को खत्म करने का प्रस्ताव पेश होगा। इन प्रस्तावों के विरोध में ही ओ पन्नीसेल्वर ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया है।

पास हुआ अहम प्रस्ताव
कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद एआईएडीएमकी की जनरल काउंसिल की बैठक हो रही है, जिसकी अध्यक्षता ई पलानीस्वामी कर रहे हैं। यह बैठक पार्टी के वनग्राम कार्यालय में हो रही है। माना जा रहा है कि आज 16 प्रस्ताव पास हो सकते हैं। इस बीच एआईएडीएके ने कोऑर्डिनेटर और ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर के पद को खत्म कर दिया है, साथ ही पार्टी के भीतर दो नेतृत्व को भी खत्म कर दिया है जिससे कि पार्टी के महासचिव के नाम का ऐलान किया जा सके। इसके साथ ही बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया है कि पार्टी का उप महासचिव पद का चयन पार्टी के महासचिव करेंगे।
पलानीस्वामी बनाम पन्नीरसेल्वम
दरअसल एआईएडीएमके की पूर्व मुखिया जयललिता के निधन के बाद से ही पार्टी के नेतृत्व को लेकर तनातनी चल रही है। ई पलानीस्वामी और ओ पन्नीरसेल्वम के बीच पार्टी की कमान को लेकर यह टकराव हो रहा है। चेन्नई में आज दोनों ही गुटों के लोगों के बीच में भिड़ंत भी देखने को मिली। कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद चेन्नई में पार्टी की जनरल काउंसिल बैठक हुई, इस दौरान दोनों ही गुटों के बीच झड़प का वीडियो सामने आया है।
दोनों गुट आपस में भिड़े
ओपीएस के समर्थक कोलातूर जिले के सचिव कृष्णमूर्ति को झड़प के दौरान चोट आई है। ईपीएस के समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान पत्थरबाजी की, जिसमे कृष्णमूर्ति को भी चोट आई है। दोनों ही गुटों के समर्थकों ने बैठक से पहले पोस्टर और बैनर जलाए। बता दें कि 2016 में जयललिता के निधन के बाद से पार्टी के भीतर दो फाड़ हो गए हैं। एक गुट ईपीएस का और दूसरा गुट ओपीएस का है। दोनों ही गुट पार्टी में एक नेता की मांग कर रहे हैं। पिछले साल 14 जून को हुई बैठक के बाद से पार्टी की कमान एक नेता को देने की मांग हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications