60 साल के बुजुर्ग ने दिया शादी का एड, 'लुटेरी दुल्हन' ने कर लिया किडनैप
चैन्नई। चैन्नई में एक 60 साल के बुजुर्ग ने वहां के अखबार में शादी की विज्ञापण दिया। शादी का विज्ञापण देने के बाद उस शख्स के साथ जो कुछ हुआ उसे जानकर हैरानी में पड़ जाएंगे। आप। दरअसल इस शख्स को शादी का एड देना इतना महंगा पड़ा कि दुल्हन ने उससे शादी करने के बजाए उसे किडनैप कर लिया।

पूर्व बैंक अधिकारी ने तमिलनाडु के एक अखबार में शादी का विज्ञापन दिया था। ऐड देखकर एक लड़की उसमें दिलचस्पी दिखाई और उसे मिलने के लिए बुलाई। जब वो शख्स उस लड़की से मिलने पहुंचा तो लड़की से साथ मौजूद 4 लोगों ने उसे किडनैप कर लिया। लड़की और उसके साथियों ने बुजुर्ग शख्स से पैसा निकालने के लिए उसे बैंक ले गए।
वो लोग 2 दिन बाद उसे बैंक ले गए और उससे अपने अकाउंट में रखे 35 लाख रुपये निकालकर उन्हें देने को कहा। शख्स ने समझदारी दिखाई और बैंक के कर्मचारियों को बताया कि उसे लूटा जा रहा है। बुजुर्ग की बातें सुनकर बैंक के कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस वहां पहुंच पाती इससे पहले ही लड़की और उसके साथी वहां से फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 60 साल के वी राममूर्ति एक प्राइवेट बैंक से रिटायर हुए हैं और अपना अकेलापन दूर करने के लिए शादी करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अखबार में विज्ञापण दिया, जिसके बाद उनके पास वैषणवी नाम की लड़की का प्रस्ताव आया और लड़की ने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम देने की कोशिश की। पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications