‘वर्ल्ड कार फ्री डे' आज: साइकिल से सचिवालय पहुंचे हरियाणा के CM खट्टर और उनके मंत्री, देखें वीडियो
चंडीगढ़, 22 सितंबर, 2021: आज 'वर्ल्ड कार फ्री डे' के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उनका मंत्रिमंडल साइकिल से सचिवालय पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "आज दुनियाभर में कार फ्री डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। कार फ्री डे सेलिब्रेट करने का मतलब है कि डीज़ल-पेट्रोल पर चलने वाली गाड़ियां कम हों और ई-वाहन को लोग अपनाएं जिससे प्रदूषण में कमी आए।इसी उद्देश्य से हम अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ साइकिल पर सवार होकर अपने आवास से चंडीगढ़ सचिवालय आए हैं।"
Recommended Video

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साइकिल से सचिवालय पहुंचने का वीडियो सामने आया है। आप देख सकते हैं कि, सभी ने कैसे साइकिल चलाई और किस तरह वे वर्ल्ड कार फ्री डे मनाने के लिए पहुंचे।

इस अवसर पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया कि, 75 वर्ष से अधिक पुराने पेड़ों के रखरखाव के लिए लोगों को प्रति वर्ष 2,500 रुपये की पेंशन राशि प्राण वायु देवता पेंशन योजना के नाम से दी जाएगी।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में कहा, "इस तरह के पेड़ों की पूरे राज्य में पहचान की जाएगी और स्थानीय लोगों को इस योजना में शामिल करके इनकी देखभाल की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications