VIDEO: सुनील जाखड़ के बाद अब ये कांग्रेसी नेता ज्वॉइन करेंगे भाजपा, भाजपाइयों के साथ की गुफ्तगू
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के कई नेता केंद्र की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हिस्सा बन चुके हैं। अब फिर कुछ नेताओं के कांग्रेस को छोड़ भाजपा में आने की चर्चा हो रही है। आज सुनील जाखड़ और मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ दिखे कांग्रेस नेता राज कुमार वेरका, सुंदर शाम अरोड़ा, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और बलबीर सिद्धू गुफ्तगू करते नजर आए। इसी के चलते यह चर्चा होने लगी कि, वे आज भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि, नेताओं की यह मुलाकात राजधानी चंडीगढ़ में ही हुई।
Recommended Video

भाजपा के नेताओं के साथ कांग्रेस के नेताओं की मुलाकात का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया। इसमें आप देख सकते हैं कि कई सिख नेता भाजपाइयों के साथ बैठकर बतिया रहे हैं। हरियाणा चुनाव से पहले भाजपा सदस्यता अभियान भी चला रही है। वहीं, कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के जल्द भाजपा में जाने की अटकलों को पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने धता बताया है।
कांग्रेस नेता व पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी ने कहा है कि, उनके कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरी पार्टी में जाने की चर्चाएं पूरी तरह फेक हैं। उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस को छोड़कर कहीं नहीं जा रहा। मैं कांग्रेस का समर्पित वर्कर हूं और अपनी पूरी क्षमता के साथ पार्टी के लिए सेवाएं जारी रखूंगा। वहीं, पूर्व मंत्री राज कुमार वेरका आज भाजपाइयों के साथ दिखे। हालांकि, उनका अब तक इस बारे में जवाब नहीं आया है। सुनील जाखड़ पहले ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा के हो चुके हैं।
शिअद के नेता भी होंगे शामिल!
खबर यह भी है कि, शिरोमणि अकाली दल की नेता बीबी मोहिंदर कौर जोश और कांग्रेस नेता अमरीक सिंह ढिल्लों भी आज भाजपा ज्वॉइन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications