सीसीटीवी पर काला स्प्रे छिड़क, जेसीबी से उखाड़ ले गये एटीएम मशीन

मैनेजर एस पाल कुंडे के अनुसार कोटकपुरा रोड बाईपास पर एटीएम मशीन लगी थी, जिसे चोर जेसीबी की मदद से उखाड़कर ले गये। उनको सुबह बैंक के कर्मचारी सतपाल कोमल ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
घटना स्थल पर पहुंचे एसपी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने जब एटीएम उखाड़ते हुए देखा तो उन्हें लगा कि यहां काम चल रहा है, अत: उन्होने भी कुछ नहीं कहा। हम घटना की जांच कर रहे हैं।
गौर हो कि एक एटीएम मशीन का भार तीन क्विंटल का होता है, घटना को अंजाम देने से पहले चोरों ने कैमरे पर काला स्प्रे कर दिया था, जिससे कि उनकी फुटेज न मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications