चंडीगढ़: बुड़ैल जेल के बाहर मिला एक संदिग्ध बैग, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी
चंडीगढ़, 24 अप्रैल: बुड़ैल जेल के बाहर एक संदिग्ध बैग पुलिस को मिला है। पुलिस कर्मियों ने जब संदिग्ध बैग को खोल कर तलाशी ली तो उसमें एक टिफिन बम और डेटोनेटर था, जिसके बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने टिफिन बम मिलने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। साथ ही आर्मी को भी बुला लिया। इतना ही नहीं, दमकल विभाग, ऑपरेशन सेल और मोहाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

एसएसपी मोहाली भी मौके पर पहुंच गए हैं और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन की टीम अभी मौके पर मौजूद है। पुलिस को ऐसी आशंका है कि जेल की पिछली दीवार को उड़ाने की साजिश के तहत यह विस्फोटक का बैग यहा रखा गया था। आपको बता दें कि बुड़ैल जेल में कई गैंगस्टर और नामी अपराधियों के साथ-साथ दो आतंकी भी बंद हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हो सकता है कि इन दोनों आतंकियों को जेल से भगाने के लिए कोई प्लानिंग की गई हो। जिसके तहत जेल के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद किया गया है। बता दें इस समय बुड़ैल मॉडल जेल में पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड और बुडैल जेल ब्रेक कांड के दो आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह भ्योरा बुडैल जेल में बंद है। चंडीगढ़ पुलिस की मानें तो हो सकता है कि इन आतंकियों को जेल से भगाने को लेकर इनके ग्रुप के अन्य सदस्यों ने कोई साजिश रची हो।
एसएसपी ने बताया कि जेल के पीछे संदिग्ध गतिविधि देखी गई और जैसे ही हम मौके पर पहुंचे, कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली। जब हमने बम निरोधक दल को बुलाया, तो हमें पता चला कि यह जले हुए कोडेक्स तार और डेटोनेटर थी। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications