छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ के जवान ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की खुदकुशी
Soldier commits suicide छत्तीसगढ़ से एक दुखी कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सैनिक ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मारकर कर अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली है।

ये घटना छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले का है जहां पर शुक्रवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने अपनी सर्विस बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
सीआरपीएफ के जवान ने अपनी ही बंदूक से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसे बीजापुर के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अंजनेय वार्ष्णेय ने पुष्टि की कि मृतक की पहचान शफी अहमद के रूप में हुई है और वह दिल्ली का रहने वाला था।
पीटीआई न्यूज एजेंसी को एक अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार कोबरा 210वीं बटालियन के इंस्पेक्टर सफी अख्तर ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी वहां पहुंचे और उन्हें गंभीर रूप से घायल पाया जिसके बाद उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई1
हालांकि सीआरपीएफ जवान ने क्यों सुसाइट किया इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, मौत का कारण पता करने के लिए जांच की जा रही है।
बता दें इससे पहले फरवरी माह में एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अपने सर्विस गन से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications