प्रदूषण का सितम: गुरुग्राम, फरीदाबाद में बुधवार तक बंद रहेंगे स्कूल
बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हरियाणा सरकार ने स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार दिल्ली से सटे हरियाणा के चार जिलों के स्कूल बुधवार तक बंद रहेंगे।
चंडीगढ़, 14 नवंबर। बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण हरियाणा सरकार ने स्कूलों को बुधवार तक बंद रखने का आदेश दिया है। सरकार के आदेश के अनुसार दिल्ली से सटे हरियाणा के चार जिलों के स्कूल बुधवार तक बंद रहेंगे।

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से भी अधिक समय से दिल्ली की आबोहवा जहरीली बनी हुई है, हवा की खराब गुणवत्ता को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के आसपास के जिलों के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। बता दें कि इससे एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने भी राजधानी में सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश सुनाया था।
बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर जिलों में नगर निकायों द्वारा निर्माण गतिविधियों, पराली जलाने और कचरा जलाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सड़कों पर धूल को नियंत्रित करने के लिए मैनुअल स्वीपिंग को रोकने और पानी का छिड़काव शुरू करने का आदेश दिया है। दिल्ली की तरह सभी सरकारी और निजी कार्यालयों को घर से काम करने की सलाह दी गई है।
यह भी पढ़ें: इस दंपति ने उगाया दुनिया का सबसे बड़ा आलू, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दिया आवेदन
Recommended Video
आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का लक्ष्य सड़कों पर वाहनों की संख्या को 30 प्रतिशत तक कम करना है, इसे प्राप्त करने के लिए उठाए जा रहे विशिष्ट कदमों का उल्लेख आदेश में नहीं किया गया है। वहीं दिल्ली में भी कल से सभी स्कूल ऑनलाइन ही चलेंगे, इसके अलावा निर्माण स्थलों पर कार्य बंद रहेगा। वहीं, सभी सरकारी कर्मचारी घर से ही काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को वायु प्रदूषण पर की गई आपात बैठक के बाद ये निर्देश जारी किए।












Click it and Unblock the Notifications