इस दंपति ने उगाया दुनिया का सबसे बड़ा आलू, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दिया आवेदन

न्यूजीलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा आलू उगाया गया है। जी हां, इससे बड़ा आलू पहले कभी नहीं उगा। यह कारनामा किया है न्यूजीलैंड के एक दंपति ने।

वेलिंग्टन, 14 नवंबर। आलू सब्जियों का राजा कहा जाता है। लगभग-लगभग हर एक सब्जी आलू डालकर ही बनती है। आलू के बिना कोई सब्जी नहीं बन सकती यह तो हम सभी को मालूम है, लेकिन आलू को लेकर हाल ही में जो रिकॉर्ड बना है उसके बारे में कम ही लोग जानते होंगे। दरअसल न्यूजीलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा आलू उगाया गया है। जी हां, इससे बड़ा आलू पहले कभी नहीं उगा। यह कारनामा किया है न्यूजीलैंड के एक दंपति ने।

बगीचे में खुदाई के दौरान मिला आलू

बगीचे में खुदाई के दौरान मिला आलू

दरअसल न्यूजीलैंड में रहने वाले कोलिन और डोना क्रेग-ब्राउन अपने बगीचे में खुदाई कर रहे थे, तभी कोलिन का फावड़ा एक ऐसी चीज पर पड़ा जो मिटी की सतह के भीतर मौजूद थी। जब उन्होंने इसके आस पास खुदाई शुरू की तो उन्हें किसी बड़ी चीज का ऐहसास हुआ। पहली बार उन्हें लगा कि ये कोई फफूंद या कोई जड़ है। खुदाई के बाद जब उन्होंने इसे बाहर निकाला तो पता चला कि यह एक आलू है।

गिनीज बुक के लिए दिया आवेदन

गिनीज बुक के लिए दिया आवेदन

दंपति ने इस आलू का नाम डौग रखा है और आधिकारिक तौर पर इसे मान्यता दिलाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया है। वे अभी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

इससे पहले 'टेटर' था दुनिया का सबसे बड़ा आलू

इससे पहले 'टेटर' था दुनिया का सबसे बड़ा आलू

साल 2011 में ब्रिटेन के 'टेटर' को दुनिया का सबसे बड़ा आलू घोषित किया गया था, जिसका वजन लगभग 5 किलोग्राम था। दंपति ने 2-3 साल पहले आलू उगाए थे और तब से वह खीरे उगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई आइडिया नहीं कि यह आलू यहां कैसे उगा। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं है। आलू को साफ करके कोलिन ने इसे फ्रीजर में रख दिया है ताकि यह सुरक्षित रह सके। कॉलिन ने कहा कि वह इससे वोडका बनना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+