चंडीगढ़ः कोरोना के मामले में कमी आते ही प्रशासन ने हटाए प्रतिबंध, 14 फरवरी से खुलेंगे स्कूल

चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने गुरुवार को ऐलान किया है कि सभी कक्षाएं और कोचिंग संस्थान स्कूल 14 फरवरी से हाइब्रिड मोड में पूरी क्षमता के साथ फिर से खुलेंगे। साथ ही नाइट कर्फ्यू को भी चंडीगढ़ में हटा दिया गया है। वहीं 12 फरवरी से चंडीगढ़ बर्ड पार्क और रॉक गार्डन फिर से खुलेंगे। प्रशासन ने ये फैसला तब लिया है जब कोरोना के मामलों में कमी आई है। बता दें कि यह आदेश 11 फरवरी से प्रभावी हो जाएंगे।

school will reopen from 14th february and nigh curfew ease

सिटी के बाजारों, सिनेमा हॉल, मंडियों, मॉल, होटल, म्यूजियम, रेस्टोरेंट, स्वीमिंग पूल, हेल्थ सेंटर्स पर लगी पाबंदियों को भी हटा दिया गया है। हालांकि इनडोर में 200 और आउटोडर में 500 लोग ही एकत्रित हो सकते हैं। कुल क्षेत्र की 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक भीड़ एकत्रित नहीं की जा सकेगी।

वहीं आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को चंडीगढ़ में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा फिर 100 के पार चला गया था। इससे संक्रमण दर 4.20 प्रतिशत हो गई है। शहर में बुधवार को कोरोना के 123 नए मरीज मिले, जबकि एक मरीज की मौत हो गई। उधर, मंगलवार को 85 संक्रमित मिलने के साथ दो मरीजों की मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+