करनाल लाठीचार्ज: संयुक्त किसान मोर्चा ने मांगा सीएम मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा

करनाल में किसान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे और करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा पर केस दर्ज करने की मांग की है।

चंडीगढ़, 31 अगस्त। करनाल में किसान प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे और करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा पर केस दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि शनिवार को हरियाणा के करनाल में कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर हरियाणा पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी थीं। किसानों ने कहा कि पुलिस ने बिना किसी उकसावे के प्रदर्शनकारियों को पीटना शुरू कर दिया, जिसमें कम से कम 10 घायल हो गए। किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश एसडीएम आयुष सिन्हा ने दिया था। घटना स्थल से जो वीडियो वायरल हुआ था उसमें आयुष सिन्हा पुलिस को किसानों पर लाठियां भांजने और उनके सर फोड़ने का आदेश देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Samyukt Kisan Morcha

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलबीर सिंह राजेवाल और जगजीत सिंह दल्लेवाल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनका समर्थन हरियाणा के किसानों के साथ है। बता दें कि इससे एक दिन पहले हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चारुनी ने किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर संयुक्त किसान मोर्चा की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। राजेवाल ने गन्ने की कीमतों में वृद्धि पर पंजाब के मुख्यमंत्री को मिठाई परोसने के लिए पंजाब के किसान नेताओं से सवाल करने के लिए खट्टर की खिंचाई की। उन्होंने कहा कि पंजाब में गन्ने के दाम पूरे देश में सबसे ज्यादा करने पर हम सीएम अमरिंदर सिंह को बधाई देते हैं। हम कहना चाहते हैं कि यदि कोई विरोधी अच्छा काम करता है तो हमें उसकी सराहना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: लाठीचार्ज: CM खट्टर के बयान पर पंजाब के सीएम का पलटवार, बोले- किसान विरोधी एजेंडा हुआ उजागर

धालीवाल ने कहा कि किसान संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देश का किसान हरियाणा के किसानों के साथ है। वह ये न समझें कि वे अकेले हैं। हरियाणा में भाजपा नीत सरकार से लड़ने के लिए पूरे देश के किसान उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो मोर्चा के नेता 7 सितंबर को हरियाणा किसान संघों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+