राजकुमार राव-पत्रलेखा की शादी: रिसेप्शन से पहली तस्वीर आई, CM खट्टर ने खुद की शेयर

चंडीगढ़। बॉलीवुड एक्‍टर राजकुमार राव की शादी संपन्‍न हो गई, उन्‍होंने अपनी दोस्‍त पत्रलेखा के साथ 7 फेरे लिए। उसके बाद उन्‍होंने चंडीगढ़ में एक भव्य रिसेप्शन की मेजबानी की, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित बहुत से मेहमान शरीक हुए। रिसेप्शन-पार्टी से पहली तस्वीर सामने आ चुकी है, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ राजकुमार राव और पत्रलेखा मुस्कुरा रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तस्‍वीर को अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। उन्‍होंने बताया कि, मैंने विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। यहां देखें राजकुमार राव और पत्रलेखा के वेडिंग रिसेप्शन की पहली तस्वीर...

Rajkummar Rao And Patralekha reception party, Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar share a Smiles picture

चंडीगढ़ में रिसेप्शन के वक्‍त दुल्‍हन पत्रलेखा ने एक क्रीम सिल्क साड़ी पहनी हुई थी, साथ ही भारी आभूषण और एक शॉल भी नजर आए। वहीं, राजकुमार ने एक काले रंग के टक्सीडो को पहना था। इससे पहले सोमवार की शाम को, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने अपनी शादी से तस्वीरें साझा कीं और एक-दूसरे के लिए प्यार भरे नोट भी लिखे। राजकुमार राव ने लिखा, "आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद, मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली, मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार। पत्रलेखा...आज मेरे लिए आपका पति कहलाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है। हमेशा के लिए.. मैं आपका रहूंगा।,"

Rajkummar Rao And Patralekha reception party, Haryana Chief Minister Manohar Lal Khattar share a Smiles picture

इसी तरह पत्रलेखा ने कैप्शन जोड़ा: "मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली; मेरा प्रेमी, मेरा परिवार, मेरा आत्मीय साथी... पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त है! मेरे लिए आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है! यहाँ हमारे लिए हमेशा के लिए है...।"
बता दें कि, पत्रलेखा ने 2014 में सिटीलाइट्स में राजकुमार राव के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। राजकुमार अब तक काई पो छे!, शाहिद, ओमेर्टा, अलीगढ़ और लव सोनिया जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं, जिसके लिए उन्‍हें समीक्षकों द्वारा सराहा गया।

राजकुमार राव ने 'लव, सेक्स और धोखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 2013 में आई 'काई पो छे!' उनकी ऐसी फिल्‍म थी जो काफी सफल रही। उसके बाद राजकुमार ने समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों जैसे सिटीलाइट्स, शाहिद, ओमेर्टा और अलीगढ़ में भी अभिनय किया। शाहिद में उनकी भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी हालिया फिल्में 'हम दो हमारे दो' और 'रूही' हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+