Punjab News: पंजाब में 8 आईएएस सहित 19 अफसरों के तबादले, जानिए किसे कहां लगाया

Punjab News: पंजाब सरकार ने 8 आईएएस समेत 19 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन तबादलों में चार नगर निगम के कमिश्नर लगाए गए हैं। जालंधर को भी अपना नगर निगम कमिश्नर मिल गया है। जालंधर निगम कमिश्नर की कुर्सी लंबे समय से खाली पड़ी थी।

इन अफसरों के हुए तबादले

आईएएस अधिकारियों में चंदर गेंद को सचिव जल स्रोत और अतिरिक्त तौर पर सचिव वॉटर रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी, आदित्य उप्पल को जालंधर नगर निगम कमिश्नर, संदीप ऋषि को लुधियाना में नगर निगम कमिश्नर अतिरिक्त तौर पर गलाडा का मुख्य प्रशासक, सागर सेठिया को एडीसी शहीद भगत सिंह नगर, राहुल को भटिंडा में नगर निगम का कमिश्नर, रविंद्र सिंह को एमडी पीआरटीसी पटियाला, आकाश बंसल को एडीसी जनरल संगरूर और निर्मल ओसैपपाचन को एडीसी जनरल मानसा लगाया गया है।

bhagwant man

पीसीएस अधिकारियों में यह है शामिल

पीसीएस अधिकारियों में सुखजीत पाल सिंह को विशेष सचिव सेहत एवं परिवार कल्याण, सुखप्रीत सिंह सिद्धू को संयुक्त सचिव गृह विभाग व न्याय, अनमोल सिंह धारीवाल को एडीसी देहाती विकास लुधियाना, हरजोत कौर को संयुक्त सचिव स्थानीय निकाय विभाग, ज्योति बाला को होशियारपुर नगर निगम कमिश्नर, खुशदिल सिंह को स्टेट अफसर गमाडा, एसएएस नगर, नमन मार्केन को रीजनल ट्रांसपोर्ट अफसर पटियाला, कुलदीप बावा को रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफीसर संगरूर, जगनूर सिंह को ग्रेवाल उपसचिव मुख्यमंत्री व अतिरिक्त रूप से पंजाब एग्रो इंडस्ट्री का एडिशनल एमडी, आदित्य गुप्ता को आरटीओ जालंधर और सुखपिंदर कौर को डिप्टी सेक्रेटरी विजिलेंस लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+