Punjab News: गन्ने के दाम को लेकर चल रहा किसानों का धरना खत्म, सीएम भगवंत मान ने दिया आश्वासन

Punjab News: गन्ने की कीमतों को बढ़ाने के लिए पंजाब में किसान कई दिनों से धरने पर बैठे थे। पंजाब सरकार ने उनकी यह मांग स्वीकार कर ली है। पंजाब सरकार द्वारा गन्ने की कीमतों का पूरा बकाया अदा कर दिया गया है। इस फैसले पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने किसानों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार आने वाले दिनों में गन्ने की कीमत बढ़ाकर किसानों को अच्छी खबर देगी।

सीएम मान से बातचीत के बाद धरना हुआ खत्म

पंजाब में जालंधर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग को रोक कर बैठे किसानों ने वीरवार को ही रेल मार्ग जाम करने का भी फैसला किया था। लेकिन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद ट्रैक भी खाली कर दिए गए हैं। सीएम भगवंत मान ने यह भी कहा कि सरकार जल्द ही गन्ना मिल मालिकों के साथ भी बातचीत करेगी।

bhagwant man

गन्ने के दाम बढ़ाएगी पंजाब सरकार

पंजाब के किसान गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। मौजूदा समय में पंजाब में गन्ने की कीमत प्रति क्विंटल 380 रुपए है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में 386 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गन्ना खरीदा जा रहा है। लेकिन पंजाब के किसान 450 रुपए प्रति क्विंटल के दम की मांग कर रहे हैं। गन्ने की कीमत में 10 से 20 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएम भगवंत मान ने किसानों को दिया आश्वासन

गन्ने की रेट बढ़ाने को लेकर 21 नवंबर से पंजाब के किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। बीते दिन इस मामले में चंडीगढ़ में किसानों की बैठक होनी थी। लेकिन बैठक का आयोजन नहीं हो सका। चौथे दिन तक सीएम भगवंत मान ने किसानों के प्रतिनिधियों से बात करके धरना खत्म करने की बात कही। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि गन्ने के दाम में जरूर बढ़ोतरी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+