Punjab News: सीएम मान ने ली योजनाओं की समीक्षा बैठक, कहा-'पात्र लोगों को मिले स्कीमों का लाभ'
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अधिकारियों को राज्य सरकार की जनहितैषी और विकास प्रमुख स्कीमों का लाभ हरेक योग्य लाभपात्री तक पहुंचाएं जाने को यकीनी बनाने के लिए कहा है। सीएम मान ने यहाँ अलग-अलग विभागों के प्रशासनिक सचिवों की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के विकास और लोगों की खुशहाली के लिए पूर्ण तौर पर वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि सेहत, शिक्षा, रोजगार जैसे क्षेत्र राज्य सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्र हैं। लोगों की सुविधा के लिए इन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य भर में चल रहे प्रोजेक्टों को तय समय में पूरा किया जाना चाहिए। लोगों की भलाई के लिए नई स्कीमों की रूपरेखा बनानी चाहिए।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि बड़े लोक हित में नई भलाई स्कीमों तैयार करके लागू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में सफलता की नयी इबारत लिख रहा है। देश में प्रथम राज्य के तौर पर उभर रहा है। भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को कहा कि सम्बन्धित विभागों द्वारा निर्धारित बजट को समय पर इस्तेमाल किए जाने को यकीनी बनाने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य के विकास और लोगों की भलाई के लिए सरकार के पास फंडों की कोई कमी नहीं। उन्होंने कहा कि लोगों को साफ-सुथरा शासन और पारदर्शी प्रशासकीय कामकाज मुहैया करवाना राज्य की प्रमुख प्राथमिकता है। सीएम मान ने कहा कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य यह यकीनी बनाना है कि जमीनी स्तर पर हर योग्य लाभार्थी तक योजनाओं लाभ पहुँचाया जाए।
उन्होंने कहा कि समाज भलाई स्कीमों को लागू करने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ पहुँचाने के लिए उचित व्यवस्था बनाने की जरूरत पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को इन स्कीमों का लाभ योग्य लोगों को मिलना यकीनी बनाने के लिए निरंतर निगरानी रखनी चाहिए।
सीएम मान ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि राज्य सरकार भलाई स्कीमों को लागू करने में किसी तरह की लापरवाही और लिहाज को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार हर हाल में यह यकीनी बनाएगी कि इन स्कीमों का लाभ सिर्फ योग्य लोगों को ही मिले। उन्होंने कहा कि यह समय की जरूरत है कि राज्य को सही मायनों में रंगला पंजाब बनाया जाए। जहाँ हर नागरिक स्वाभिमान के साथ अपना जीवन बसर कर सके।












Click it and Unblock the Notifications