Punjab News: विधानसभा सत्र के पहले दिन बोले सीएम भगवंत मान, कहा-'किसानों के नहीं, आंदोलन के खिलाफ'
Punjab News: पंजाब सरकार की शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आने वाले दिनों में राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग की घोषणा कर दी है। सीएम मान ने इस दौरान भाजपा पर पंजाब से खफा होने के आरोप भी लगाए हैं। सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह किसानों के धरने लगाने के खिलाफ है। किसानों के खिलाफ नहीं है। इस दौरान सदन में दो मनी बिल भी पास कर दिए गए हैं। सीएम भगवंत मान ने किसानों को जवाब दिया कि हम धरने के खिलाफ नहीं हैं। लेकिन धरना लगाने के तरीके के खिलाफ है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। आपको बता दें कि दिन में संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि मंत्री गुरमीत खुंडियां से मीटिंग में सीएम के बयान पर आपत्ति जताई थी।
पंजाब के एंटी चल रही भाजपा
सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पंजाब एंट्री चल रही है। उन्होंने पंजाब प्रधान सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि वह उनसे सवाल पूछना चाहते हैं। जो पहले कांग्रेस में थे और अब पंजाब भाजपा प्रधान हैं। बीजेपी पंजाब के साथ ऐसा क्यों कर रही है। सीएम मान आरोप लगाया कि बीजेपी का बस चले तो यह हमें जन-गण-मन से भी निकाल दे। बीजेपी पंजाब का पैसा रोक रही है। जब कोयला लेने गए तो श्रीलंका से मंगवाया गया। उन्होंने कहा कि आज दो मनी बिल पेश किए गए हैं। कल तीन बिल पेश किए जाएंगे। जो पंजाब की अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं। इससे पंजाब की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

पंजाब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग
सीएम भगवंत मान ने पंजाब में जीएसटी, हेल्थ, एग्रीकल्चर और पीडब्ल्यूडी में एआई तकनीक के प्रयोग की भी बात कही है। उन्होंने बताया कि सड़कों की रिपेयर के लिए मैन्युअल एस्टीमेट तैयार किया गया है। उसमें पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर एआई को जोड़ दिया गया है। हैरानी होगी कि एआई तकनीक के जरिए एस्टीमेट में 65 हजार किमी का गैस 163.26 करोड़ रुपए मैन्युअल एस्टीमेट से कम है। 540 किलोमीटर की ऐसी सड़के मिली है। जो है ही नहीं यानी सिर्फ कागजों में है हकीकत में नहीं है। पुराने समय में इन सड़कों को तैयार करने पर रिपेयर करने पर भी खर्च किया गया है।
शहीदों के लिए मौन धारण कर हुई सत्र की शुरुआत
पंजाब विधानसभा सत्र की शुरुआत स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के शहीदों को याद करने और 2 मिनट का मौन धारण करने के साथ हुई। प्रश्न उत्तर राउंड के बाद अगली कार्रवाई शुरू हुई। सत्र के पहले दिन अति में दो बिल पंजाब वस्तु एवं सेवा कर शोध बिल 2023 और पंजाब वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन शोध बिल 2023 को पास कर दिया गया है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने सत्र को वैध करार दिया था। जिसके बाद सीएम भगवंत मान ने 28 और 29 नवंबर को शीतकालीन सत्र बुलाने का एलान किया था। जीरो आवर में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी की सरकार को माइनिंग और प्रोफेसर बलविंदर कौर को सुसाइड मामलों में घेरने का प्रयास किया। कांग्रेस विधायक प्रगट सिंह ने बीते दिनों प्रदर्शन के दौरान आत्महत्या करने वाली प्रोफेसर बलविंदर कौर की बेटी को प्लेन पेपर में नौकरी देने का आश्वासन देने के मुद्दे को उठाया। वहीं राज्य में हो रही मीनिंग के मुद्दे पर भी तल्खी बढ़ गई।
मान सरकार को रेत में सबसे अधिक मुनाफा
हरजोत सिंह बैंस ने भड़कते हुए कहा कि वह भी मंत्री रह चुके हैं और भगवंत मान की सरकार में रेत से सबसे अधिक मुनाफा हुआ है। रेट माइनिंग में राकेश चौधरी को अंदर करने वाले भी वे ही थे। लेकिन विक्रम मजीठिया जिस वकील के साथ बैठक कर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं। वह उनके हलके का ब्लैकमेलर है। जिस व्यक्ति मजीठिया के पुराने यार भोला कि ईडी वाली जमीन में गिरफ्तार व्यक्ति अकाली दल का लीडर है। डॉ. दलजीत चीमा के साथ उसकी तस्वीर हैं। हरजोत बैंस ने कहा थी नवंबर 2021 में कोविड से पहले 1158 प्रोफेसर की भर्ती की गई। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने भी साफ कह दिया कि यह भर्ती गलत हो रही है। सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने के लिए भर्ती की गई है। प्रश्न उत्तर राउंड खत्म होते ही विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बोलना शुरू कर दिया। उन्होंने इस दौरान किसान आंदोलन के मुद्दे को उठाया। इसी बीच विधानसभा लाइव बंद हो गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही बाजवा ने सवाल उठाया था कि उनके या विपक्ष के विधानसभा में बोलते ही कैमरा या तो घुमा दिया जाता है या बंद कर दिया जाता है।
आप विधायक ने उठाया अवैध टैक्सियों का मुद्दा
प्रश्न-उत्तर राउंड के दौरान आप विधायक कुलवंत सिंह ने अवैध टैक्सियों का मुद्दा उठाया। जिस पर मंत्री लालजीत भुल्लर ने बताया कि 2023 की पॉलिसी पर काम किया जा रहा है। जिसमें ओला, उबर या बला-बला टैक्सियों की रजिस्ट्रेशन की जाएगी। अगर अभी कोई टैक्सी बिना पीली नंबर प्लेट के चल रही है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications