इनसे सीखें: एक-दूसरे से जुड़े सोहन-मोहन ने हालातों से नहीं मानी हार, काबीलियत देखकर पंजाब सरकार ने दी नौकरी
पंजाब के अमृतसर के रहने वाले एक-दूसरे से जुड़े जुड़वा भाइयों ने अपनी काबीलियत के दम पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है।
चंडीगढ़, 24 दिसंबर। पंजाब के अमृतसर के रहने वाले एक-दूसरे से जुड़े जुड़वा भाइयों ने अपनी काबीलियत के दम पर सरकारी नौकरी प्राप्त कर समाज के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

सोहन-मोहन पर पंजाब सरकार हुई मेहरबान
दरअसल पंजाब सरकार ने उन्हें पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में नौकरी दी है। दोनों कंपनी में मेंटेनेंस कर्मचारी के तौर पर काम करेंगे। 19 वर्षीय सोहन-मोहन ने 20 दिसंबर से ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है।

दोनों ने पंजाब सरकार का दिया धन्यवाद
दोनों भाइयों ने पंजाब सरकार को उनकी मदद करने के लिए धन्यवाद दिया है। सोहन-मोहन ने कहा कि हम यह नौकरी पाकर काफी खुश हैं और हमने 20 दिसंबर से ड्यूटी ज्वॉइन कर ली है। हम पंजाब सरकार और पिंगलावाड़ा संस्थान का शुक्रिया करते हैं, जिन्होंने हमें इस नौकरी के काबिल बनाया। दोनों भाइयों ने सप्लाई कंट्रोल रूम में अपनी सेवाएं देना शुरू कर दिया है

दोनों भाइयों को कितनी मिलेगी सैलरी
खबर के मुताबिक सोहन-मोहन ने इसी साल जुलाई में इलेक्ट्रिकल डिप्लोमा पूरा किया और कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास काम का अनुभव भी है और साथ ही आईटी डिप्लोमा भी। दोनों को 20 हजार रुपए सैलरी मिलेगी।

दोनों को नसीब नहीं हुआ मां-बाप का प्यार
दोनों का जन्म नई दिल्ली में 14 जुलाई 2003 को हुआ था। दोनों के दो दिल, दो जोड़ी भुजाएं, दो जोड़ी किडनी और रीढ़ की हड्डी है, लेकिन एक ही लीवर, पित्ताशय, प्लीहा और एक जोड़ी पैर है। जन्म के बाद दोनों को उनके माता-पिता ने त्याग दिया था। दोनों को इलाज के लिए एम्स में भी भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें अलग करने का फैसला टाल दिया क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा हो सकता था। इसके बाद दोनों को पिंगलवाड़ा चैरिटेबल सोसाइटी में भेजा गया जहां दोनों को सोहन-मोहन नाम मिले।
-
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
'खामोश करवाया गया हूं', राघव चड्ढा का बड़ा बयान, AAP में दरार आई खुलकर सामने! क्या अब BJP में जाएंगे MP? -
'मैंने पापा से कहा था ये ठीक नहीं है', युवराज सिंह ने क्रिकेट के दो दिग्गजों से क्यों मांगी माफी?












Click it and Unblock the Notifications