Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पंजाब चुनावों से पहले राहुल गांधी का केजरीवाल पर निशाना, कहा- आतंकियों के घर पाये जा सकते हैं केजरीवाल

रविवार को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।

चंडीगढ़, 15 फरवरी। रविवार को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले राहुल गांधी ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने केजरीवाल पर आतंकवादियों के प्रति नरम रुख रखने और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर अविश्वसनीय होने का आरोप लगाया।

Rahul Gandhi

बरनाला रैली में राहुल गांधी ने कहा, 'चाहे कुछ भी हो जाए। कांग्रेस का कोई नेता आपको कभी किसी आतंकवादी के घर नहीं दिखेगा. झाड़ू (AAP का चुनाव चिह्न) का सबसे बड़ा नेता एक आतंकवादी के घर पर पाया जा सकता है। यही सच्चाई है।'

साल 2017 में खालिस्तानी आतंकी के घर रुके थे केजरीवाल

बता दें कि साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान केजरीवाल रातभर मोगा में एक पूर्व खालिस्तानी आतंकवादी के घर रुके थे। राहुल ने इसी को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो आप से कह रहे हैं कि 'एक बार मौका दो' वे पंजाब को बर्बाद कर देंगे। पंजाब जलने लगेगा। ये मेरा दावा है।

यह भी पढ़ें: इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणि ने शेयर की अपने फोन की स्क्रीन, जानें कौन-कौनसी ऐप करते हैं यूज

पंजाब में जरूर जीतेगी कांग्रेस- प्रियंका गांधी

पंजाब विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत को लेकर प्रियंका गांधी वाड्रा काफी आश्वस्त हैं। संवाददाताओं से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि पंजाब के लोगों में चुनावों को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा मैं जहां भी जा रही हूं लोग चुनावों को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता को पता है कि सीएम चन्नी और कांग्रेस सरकार राज्य में विकास लाएगी।

जब प्रियंका से पूछा गया कि इस बार पंजाब में कांग्रेस की कितनी सीटें आ रही हैं? इसका जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा मैं कोई ज्योतिष नहीं जो ये बता दूं कि कितनी सीटें आएंगी लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि पंजाब कांग्रेस में सरकार बनाएगी।

बता दें कि मंगलवार को प्रियंका गांधी ने पार्टी के दो उम्मीदवारों के लिए पंजाब में रोड शो किया। प्रियंका के इस रोड शो में भारी मात्रा में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान पंजाब में कांग्रेस के सीएम उम्मीदवार चरणजीत चन्नी भी मौजूद रहे। जनता को लुभाने के लिए प्रियंका गांधी ने कहा कि उनकी ससुराल पंजाब में है और उन्हें इस पर गर्व है कि उनके बच्चों में पंजाब का खून है। वहीं इस दौरान चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि प्रियंका गांधी पंजाब की पुत्रवधु हैं और एक पंजाबी महिला हैं।

रैली के दौरान प्रियंका गांधी ने नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल पर भी हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि मंच पर बनावटी पगड़ी बांध कर सरदार नहीं बना जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता को यह समझना होगा कि असली सरदार कौन है। प्रियंका ने कहा कि सीएम चन्नी ने मात्र 111 दिन सरकार चलाई है और उसमें काम करके दिखाया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+